होम / टेक / भारत में कब और कहां खरीदें IPhone 15, क्या हैं विशेष फीचर्स और कितनी होगी कीमत?

भारत में कब और कहां खरीदें iPhone 15, क्या हैं विशेष फीचर्स और कितनी होगी कीमत?

एप्पल (Apple) द्वारा लॉन्च किए गए iPhone 15 में आपको पहले से ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले देखने को मिलती है.

पवन कुमार मिश्रा 3 years ago

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जिस तरह की दीवानगी हमें एप्पल (Apple) के लिए देखने को मिलती है, वैसी किसी अन्य कंपनी के लिए देखने को नहीं मिलती. एप्पल के फैन्स को पिछले काफी लंबे समय से जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वो आ चुका है. हाल ही में एप्पल द्वारा अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone के नए मॉडल, iPhone 15 को लॉन्च किया जा चुका है और iPhone 15 भारत के लिए बहुत खास है. आइये जानते हैं आप भारत में कब और कहां से iPhone 15 खरीद सकते हैं. 

iPhone 15 के खास फीचर्स
हाल ही में एप्पल (Apple) द्वारा लॉन्च किए गए iPhone 15 में आपको पहले से ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले देखने को मिलती है. कंपनी द्वारा दी गई जानकारी की मानें तो इस फोन की बैटरी में 100% रीसाइकल्ड कोबाल्ट का इस्तेमाल किया गया है. फोन के कैमरा में भी बदलाव किया गया है और अब आपको iPhone 15 में 48 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलता है. iPhone 15 सीरीज के टॉप मॉडल्स के नाम iPhone 15 प्रो (iPhone 15 Pro) और iPhone 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max) हैं और इन मॉडल्स को एप्पल के लेटेस्ट A17 प्रो चिपसेट (A17 Pro Chipset) से ताकत मिलती है. 

प्रो मॉडल्स में किए गए बड़े बदलाव
आपको बता दें कि A17 चिप, एप्पल द्वारा 3nm मैन्युफैक्चरिंग से बनाई गई पहली चिप है. iPhone 15 और iPhone 15 प्लस (iPhone 15 Plus) में आपको एल्युमीनियम का फ्रेम प्रदान किया जाता है और इसकी बैक में आपको ग्लास भी प्रदान किया जाता है. वहीं इस बार अपने प्रो मॉडल्स के लिए एप्पल ने स्टेनलेस स्टील के फ्रेम की जगह टाइटेनियम के फ्रेम का इस्तेमाल किया है. कंपनी का कहना है कि टाइटेनियम के इस्तेमाल से डिवाइस ज्यादा हल्का रहता है और इसकी लाइफ भी बढ़ती है. iPhone 15 के प्रो मॉडल्स में आपको 6.1 इंच और 6.7 इंच साइज का डिस्प्ले प्रदान किया जाता है. iPhone 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max) में आपको एक टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है और इसकी बदौलत अब आप 5x जूम कर सकते हैं. 

भारत में कब मिलेगा iPhone 15?
ऐसा पहली बार होगा जब एप्पल (Apple) ने लॉन्च वाले दिन ही भारत में बने iPhone मॉडल को बिक्री के लिए मार्केट में उतारा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल (Apple) भारत में बने iPhone 15 को भारत समेत कुछ अन्य मार्केटों में 15 सितंबर के आस-पास बिक्री के लिए उतार सकता है. 15 सितंबर से एप्पल द्वारा अमेरिका, भारत, चीन, ब्रिटेन और कनाडा समेत 40 अन्य देशों में iPhone 15 के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी जाएगी और एक हफ्ते बाद iPhone 15 उपलब्ध करवा दिया जाएगा.

क्या होगी iPhone 15 की कीमत? 
माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार होगा कि भारत में किसी भी iPhone मॉडल की कीमत 2 लाख के आंकड़े तक पहुंचेगी. आपको बता दें कि 1TB स्टोरेज वाले एप्पल (Apple) iPhone 15 Pro Max मॉडल की कीमत भारत में 1,99,990 रूपए होगी जो 2 लाख में सिर्फ 100 रूपए की कमी है. दूसरी तरफ iPhone 15 Pro की शुरूआती कीमत 1,34,900 रुपए है और यह 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ आता है. 
 

यह भी पढ़ें: भारत की FDI का सबसे बड़ा हिस्सेदार है अमेरिका, RBI ने किया खुलासा!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago