होम / टेक / आज लोकसभा में पेश होने वाले Telecommunication Bill के बारे में कितना जानते हैं आप?

आज लोकसभा में पेश होने वाले Telecommunication Bill के बारे में कितना जानते हैं आप?

कथित तौर पर OTT कम्युनिकेशन ऐप्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत सरकार द्वारा आज लोकसभा में टेलीकम्युनिकेशन बिल 2023 (Telecommunication Bill) पेश किया जाने वाला है. आपको बता दें कि इस बिल को भारतीय टेलीग्राफ एक्ट (Indian Telegraph Act) की रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा है. आपको बता दें कि भारतीय टेलीग्राफ एक्ट का इस्तेमाल टेलीकम्युनिकेशन क्षेत्र में लगभग पिछले 138 सालों से किया जा रहा है. 

Telecommunications Bill से होंगे ये बदलाव
OTT कम्युनिकेशन ऐप्स से संबंधित नियम (Telecommunication Bill) इस बिल की सीमा से बाहर होंगे. आपको बता दें कि कथित तौर पर OTT कम्युनिकेशन ऐप्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं और इसीलिए किसी प्रकार का विवाद न हो इसलिए इन्हें टेलीकम्युनिकेशन बिल से बाहर कर दिया गया है. इसके साथ ही बिल में टेलीकम्युनिकेशन सुविधाओं को ओपन रखा गया है और अंतिम वर्जन में टेलीकम्युनिकेशन सुविधाओं का मतलब किसी भी प्रकार की टेलीकम्युनिकेशन सुविधा है. बिल द्वारा किये गए अन्य महत्त्वपूर्ण बदलाव इस प्रकार हैं: 

1.    इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनियों द्वारा उठाये गए सवालों के आधार पर TRAI (टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की शक्तियों पर नियंत्रण लगाना. 

2.    कंपनी द्वारा अपने परमिट को सरेंडर किए जाने के बाद लाइसेंस शुल्क की वापसी और रजिस्ट्रेशन संबंधित निश्चित नियमों को आसान बनाना.

3.    राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर सरकार किसी व्यक्ति या फिर किसी देश से इम्पोर्ट किये हुए टेलिकॉम उपकरण पर रोक लगा सकती है या उसके इस्तेमाल को सस्पेंड भी कर सकती है. 

4.    केवल विश्वसनीय सूत्रों से ही टेलिकॉम उपकरण लिए जायें.

5.    प्रमोशनल या फिर एडवरटाइजिंग से संबंधित संदेश भेजने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य होगा.

6.    यह एक ही बिल टेलिकॉम क्षेत्र के तीन बड़े बिलों भारतीय टेलीग्राफ एक्ट 1885, भारतीय वायरलेस टेलीग्राफी एक्ट 1933 और टेलीग्राफ वायर्ज एक्ट 1950 की जगह ले लेगा.

7.    सैटलाईट ब्रॉडबैंड सुविधा से संबंधित स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए महत्त्वपूर्ण बदलाव किये जायेंगे.

8.    टेलिकॉम नेटवर्क में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने, डेटा हैक करने और गैर-कानूनी रूप से डेटा प्राप्त करने की वजह से तीन साल तक की जेल हो सकती है और 2 करोड़ रुपयों का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. 

9.    इसके साथ ही बिल में सुझाव दिया गया है कि ‘यूनिवर्सल सर्विसेज ऑब्लिगेशन फंड’ का नाम बदलकर डिजिटल भारत निधि कर दिया जाए.
 

यह भी पढ़ें: 340 मिलियन डॉलर जुटाने के बाद अब इस कंपनी ने बाहर किए 150 कर्मचारी 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

7 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

4 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

5 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

6 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

13 hours ago