होम / टेक / UPI, RuPay, BHIM से विदेशों में होगा पेमेंट! जानिए क्या है सरकार की तैयारी

UPI, RuPay, BHIM से विदेशों में होगा पेमेंट! जानिए क्या है सरकार की तैयारी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत Rupay को स्वीकार्य बनाने के लिए कई देशों से बातचीत कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारत की फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (Fintech) की धूम अब सात समंदर पार भी पहुंचने लगी है. भारत में बनी पूरी तरह स्वदेशी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI), और Rupay का इस्तेमाल अब विदेशी जमीन पर भी किया जा सकेगा. यानी बहुत जल्द अब विदेशों में भी  UPI, RuPay, BHIM के जरिये पेमेंट किया जा सकेगा. 

विदेशों में भी UPI, Rupay, BHIM से पेमेंट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका के दौर पर हैं, बताया कि कई देश यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) जैसी भारत में बनी पेमेंट प्रणालियों को स्वीकार करने में रुचि दिखा रहे हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत Rupay को स्वीकार्य बनाने के लिए कई देशों से बातचीत कर रहा है. उन्होंने कहा कि सिर्फ इतना ही नहीं, UPI, BHIM ऐप और NCPI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) सभी अब इस तरह से काम कर रहे हैं कि उनके अपने देश में सिस्टम, मजबूत या जैसे भी हो कर सकते हैं, इंटरऑपरेबिलिटी ही उन देशों में भारतीयों की विशेषज्ञता के लिए ताकत देगी.

कई देशों से बातचीत जारी 
सीतारमण ने University of Maryland में एक भारतीय छात्र जो कि UPI अमेरिका में चाहता था, उसके एक सवाल के जवाब में कहा, हम कई देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, भारतीय छात्र ने पूछा "मैं यहां मैरीलैंड विश्वविद्यालय का छात्र हूं. मुझे भारत में हमारे UPI सिस्टम पर वास्तव में गर्व है. मैं सिर्फ यह पूछना चाहता था कि UPI सिस्टम के लिए भविष्य की क्या योजनाएं हैं और हम इसे दुनिया के साथ कैसे साझा कर सकते हैं? विशेष रूप से अमेरिका में, भारत के अमेरिका में UPI सिस्टम नहीं होना मुझे सबसे ज्यादा याद आता है. सीतारमण ने कहा कि भारत निर्मित पेमेंट सिस्टम को ग्लोबल बनाने के लिए भारत विभिन्न देशों से बात कर रहा है. उन्होंने कहा, "सिंगापुर और UAE सभी अब अपने देशों में Rupay को स्वीकार्य बनाने के लिए आगे आए हैं.

फ्रांस के साथ हुआ करार  
भारत में हर महीने 5.5 अरब UPI ट्रांजैक्शन होता है. NPCI ने हाल ही में यूरोप में भारतीय डिजिटल भुगतान मोड को संभव बनाने के लिए फ्रांसीसी बहुराष्ट्रीय भुगतान सेवा फर्म वर्ल्डलाइन के साथ करार किया है. जल्द ही जल्द ही Rupay और UPI को फ्रांस में लॉन्च किया जाएगा, यानी दोनों सर्विसेज फ्रांस में इस्तेमाल की जा सकेंगी. इससे फ्रांस जाने वाले टूरिस्ट इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे पहले नेपाल, सिंगापुर और भूटान जैसे देश UPI, Rupay कार्ड को स्वीकार कर चुके हैं. 

VIDEO: Hong Kong जाने के लिए मिल रहा Free Air Ticket


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

2 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

3 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago