✕

होम / बिजनेस / तैयार रखें पैसे, इस हफ्ते 4 कंपनियों के आएंगे IPO, जानें प्राइसबैंड समेत पूरी डिटेल

तैयार रखें पैसे, इस हफ्ते 4 कंपनियों के आएंगे IPO, जानें प्राइसबैंड समेत पूरी डिटेल

इस सप्ताह आपके पास शानदार कमाई करने का मौका है. इस हफ्ते 4 कंपनियां अपने IPO लेकर बाजार में आ रही हैं. इन IPO के जरिए आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप IPO में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए इस सप्ताह शानदार मौका आ गया है. इस हफ्ते 4 नए IPO खुलने जा रहे हैं. इनमें निवेश करने आज अच्छी कमाई कर सकते हैं. इस हफ्ते शेयर बाजार में IPO की धूम रहने वाली है. पिछले दिनों भी कई कंपनियों के IPO शेयर बाजार में खुले हैं. इनमें से कुछ में निवेशकों को शानदार मुनाफा हुआ है. आइए आपको बताते हैं इस सप्ताह खुलने जा रहे IPO के बारे में, जिससे आपको किसी तरह की कोई समस्या न हो. 

Storage Tech & Automation IPO

इस हफ्ते लॉन्च हो जा रहे IPO की लिस्ट में पहला नाम स्टोरेज टेक्नोलॉजीज एंड ऑटोमेशन आईपीओ (Storage Tech & Automation IPO) का है, जो सब्सक्रिप्शन के लिए 30 अप्रैल को ओपन होगा और इसमें निवेशक 3 मई तक बोली लगा सकेंगे. इस SME IPO का साइज 29.95 करोड़ रुपये है और इसके तहत कंपनी 38,40,000 शेयर जारी करेगी. 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले इस IPO का प्राइस बैंड 73-78 रुपये सेट किया गया है. लॉट साइज की बात करें तो ये 1600 शेयरों का है और एक लॉट के लिए निवेशकों को 1,24,800 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा.

Amkay Products Limited IPO

दूसरा SME IPO है Amkay Products Limited का और ये भी 30 अप्रैल से 3 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है. इस IPO का साइज 12.61 करोड़ रुपये है और ये एक बुक बिल्ट इश्यू है. कंपनी इस IPO के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू के 22,92,000 शेयरों की बोली के लिए पेशकश करेगी. कंपनी की ओर से शेयरों का प्राइस बैंड 52-55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. एमके प्रोडक्ट्स ने 2000 शेयरों का लॉट साइज तय किया है और प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो एक लॉट के लिए निवेशकों को कम से कम 1,10,000 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा.

जूनियर अंबानी की कंपनियों में लगाया है पैसा, तो इस खबर को नजरंदाज करने की भूल न करें!

Amkay Products Limited IPO

दूसरा एसएमई आईपीओ है एमके प्रोडक्ट्स कंपनी का और ये भी 30 अप्रैल से 3 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है. इस आईपीओ का साइज 12.61 करोड़ रुपये है और ये एक बुक बिल्ट इश्यू है. कंपनी इक आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू के 22,92,000 शेयरों की बोली के लिए पेशकश करेगी. कंपनी की ओर से शेयरों का प्राइस बैंड 52-55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. एमके प्रोडक्ट्स ने 2000 शेयरों का लॉट साइज तय किया है और प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो एक लॉट के लिए निवेशकों को कम से कम 1,10,000 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा.

Sai Swami Metals & Alloys IPO

लिस्ट का तीसरा IPO साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉयज (Sai Swami Metals & Alloys) का है और इसकी ओपनिंग भी 30 अप्रैल को होने जा रही है, निवेशक इसमें भी 3 मई तक पैसे लगा सकेंगे. ये SME IPO 15 करोड़ रुपये का है और इसमें कंपनी 25 लाख शेयरों के लिए बोली मांगेगी. 60 रुपये प्राइस बैंड वाले इस IPO संभावित लिस्टिंग डेट 8 मई है. इसका लॉट साइज भी 2,000 शेयरों का है, यानी निवेशकों को कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी और इसके लिए 1,20,000 रुपये का कम से कम निवेश करना होगा.

Slone Infosystems IPO

चौथा SME IPO स्लोन इंफोसिस्टम्स (Slone Infosystems) कंपनी का है और ये 3 मई को खुलेगा. निवेशक इस इश्यू में 7 मई तक सब्सक्राइब्ड कर सकेंगे. इस SME कैटेगरी के IPO का साइज 11.06 करोड़ रुपये है और इसके तहत कंपनी 14,00,0000 शेयरों की पेशकश करेगी. इस फिक्स्ड प्राइस इश्यू के लिए प्राइसबैंड 79 रुपये तय किया गया है. इसकी लिस्टिंग NSE SME में होगी और एक लॉट का आकार 1600 शेयरों का है, जिसके हिसाब से निवेशकों को कम से कम 1,26,000 रुपये लगाने होंगे.

किन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में JNK India IPO की लिस्टिंग 30 अप्रैल को BSE और NSE पर होगी. यह इश्यू 28.46 गुना सब्सक्राइब हुआ है. SME सेगमेंट में 30 अप्रैल को Varyaa Creations IPO, Emmforce Autotech IPO और Shivam Chemicals IPO लिस्टिंग BSE SME पर होगी. Varyaa Creations IPO 3.59 गुना, Emmforce Autotech IPO 364.37 गुना और Shivam Chemicals IPO 6.61 गुना सब्सक्राइब हुआ.

 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

35 minutes ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

56 minutes ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

2 hours ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

4 hours ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

35 minutes ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

56 minutes ago

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

2 hours ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

3 hours ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

4 hours ago