✕

होम / बिजनेस / 'अपनों' ने बढ़ाई ICICI की टेंशन, क्या आपके लिए भी घबराने वाली कोई बात है?

'अपनों' ने बढ़ाई ICICI की टेंशन, क्या आपके लिए भी घबराने वाली कोई बात है?

आईसीआईसीआई बैंक के शेयर पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन नुकसान के साथ बंद हुए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की ब्रोकिंग यूनिट आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) के शेयरहोल्डर्स ने उसकी टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल, ICICI बैंक अपनी इस यूनिट को डीलिस्ट करने के साथ ही बैंक में इसका मर्जर करना चाहता है. लेकिन शेयरहोल्डर्स का एक समूह कुछ मुद्दों को लेकर इसका विरोध कर रहा है. बात इतनी बढ़ गई है कि मामला अब NCLT तक पहुंच गया है. 

100 पर मिलेंगे 67 शेयर 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेंगलुरु के एक इन्वेस्टमेंट मैनेजर की अगुवाई में ICICI सिक्योरिटीज के शेयरहोल्डर्स ने बैंक के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) का दरवाजा खटखटाया है. बैंक की योजना आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयरहोल्डर्स को हर 100 शेयरों पर बैंक को 67 शेयर देने की है, लेकिन ICICI सिक्योरिटीज के शेयरहोल्डर्स का एक समूह इसका विरोध कर रहा है. जानकार मानते हैं कि यदि विवाद जल्द नहीं सुलझता, तो इसका कंपनी के शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है.  

कौन साथ, कौन विरोध में? 
पिछले महीने ICICI की तरफ से बताया गया था कि 72 प्रतिशत शेयरधारकों ने कंपनी को डीलिस्ट करने और आईसीआईसीआई बैंक में मर्जर की योजना  का समर्थन सपोर्ट किया है, जबकि अधिकांश रिटेल इन्वेस्टर्स इसके खिलाफ हैं. 28 मार्च को ICICI सिक्योरिटीज के शेयरहोल्डर्स ने कंपनी को स्टॉक एक्सचेंज से हटाने और इसे आईसीआईसीआई बैंक में मर्ज करने के पक्ष में वोट दिया था. 83.8% संस्थागत निवेशक इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट कर चुके हैं. वहीं, 67.8% गैर-संस्थागत निवेशकों ने इसके विरोध में मतदान किया था.

किसलिए हो रहा है विरोध?
क्वांटम म्यूचुअल फंड आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को डीलिस्ट करने के आईसीआईसीआई बैंक के प्रस्ताव का विरोध कर रहा है. उसका कहना है कि निवेशकों के हित में सभी कानूनी विकल्पों पर विचार किया जाएगा. क्वांटम म्यूचुअल फंड के स्पॉन्सर क्वांटन एडवाइजर्स के फाउंडर अजित दयाल ने कहा कि हम इन्वेस्टर्स को हितों की रक्षा के लिए हर विकल्प पर विचार कर रहे हैं. क्वांटम का आरोप है कि इस मर्जर में कई ऐसी खामियां और अनियमितताएं हैं, जिससे माइनॉरिटी स्टेकहोल्डर्स पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. क्वांटम का कहना है कि स्वैप रेश्यो लोअर वैल्यूएशन पर किया गया है और यह अल्पांश शेयरधारकों के हित में नहीं है.

ऐसा है स्टॉक मार्केट में हाल 
आईसीआईसीआई बैंक के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ 1,110.75 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक ये शेयर 11.14% की बढ़त हासिल कर चुका है और इसका पिछले 5 सत्रों का रिकॉर्ड भी ठीक है. वहीं, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का शेयर पिछले सत्र में करीब 2 प्रतिशत के नुकसान के साथ 729.65 रुपए पर बंद हुआ था. इस साल अब तक इस शेयर ने महज 2.77% का रिटर्न ही दिया है. ऐसे में ताजा विवाद इसकी चाल को और प्रभावित कर सकता है. आईसीआईसीआई बैंक, ICICI सिक्योरिटीज की पैरेंट कंपनी में है ऐसे में उसके शेयर पर भी इसका असर पड़ सकता है. ऐसे में यदि आपने भी इन कंपनियों में निवेश किया है, तो थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

34 minutes ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

56 minutes ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

2 hours ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

4 hours ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

34 minutes ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

56 minutes ago

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

2 hours ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

3 hours ago