✕

होम / बिजनेस / क्या होता है बिटकॉइन हाविंग, 2024 में ये प्लान कैसे आपको दिलाएगा फायदा?

क्या होता है बिटकॉइन हाविंग, 2024 में ये प्लान कैसे आपको दिलाएगा फायदा?

Bitcoin Halving Event क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में बड़े बदलाव लेकर आएगा, जिसमें BTC के प्राइस में उछाल की संभावनाएं सबसे प्रबल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बिटकॉइन के शौकीनों के लिए ये साल काफी शानदार होने वाला है. इस साल की शुरुआत में बिटकॉइन ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया है. मार्च में यह अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर भी पहुंच गई थी, जो 71,263.78 डॉलर है और अब इस साल ही चौथा 'हाविंग' इवेंट होने जा रहा है. हर चार में होने वाले बिटकॉइन के 'हाविंग' का असर इस बार क्या होगा ये तो आने वाले समय पर निर्भर है. 15 साल पहले क्रिप्टो करेंसी मार्केट की शुरुआत हुई और तब से लेकर अब तक जितने भी हाविंग इवेंट हुए हैं, उसमें बिटकॉइन की कीमतों में तगड़ी बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, क्या इस बार भी बिटकॉइन अपने पिछले ट्रेंड को दोहराएगा? इससे पहले आइए समझते हैं बिटकॉइन हाविंग क्या होता है?

क्या होती है बिटकॉइन हाविंग?

बिटकॉइन एक क्रिप्टो करेंसी है, जिसे रुपये या डॉलर की तरह कहीं फिजिकल रूप में नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्टोर किया जाता है. इसे टेक्निकल कंप्यूटर प्रोसेस का इस्तेमाल कर बनाया जाता है, जिसे माइनिंग कहां जाता है और जो ये करते हैं उन्हें 'माइनर्स' कहा जाता है. हर 4 साल में एक प्रोग्राम्ड इवेंट होता है, जिसमें माइनर्स का रिवार्ड आधा हो जाता है. इसका मतलब है कि बिटकॉइन माइनिंग करने वाले माइनर्स को अपने द्वारा किए गए माइनिंग प्रयासों के लिए कम बिटकॉइन प्राप्त होते हैं. इस इवेंट को ही 'हाविंग' के नाम से जाना जाता है.

क्या वाकई TATA और महिंद्रा का खेल बिगाड़ सकती है Tesla? समझिए पूरा गणित

बिटकॉइन की हाविंग कब होती है?

बिटकॉइन हाविंग की कोई निश्चित तारीख तो नहीं है. लेकिन यह अमूमन चार साल बाद होती है. अगला इवेंट जल्द होने वाला है. यह बिटकॉइन के इतिहास में चौथा हाविंग इवेंट होगा. 2012 के शुरुआती पड़ाव में रिवॉर्ड 50 से घटकर 25 डॉलर हो गया था. अगर मौजूदा हाविंग इवेंट की बात करें, तो रिवॉर्ड और कम होकर 3.125 डॉलर हो जाएगा. यह इवेंट साल 2041 तक जारी रहने का अनुमान है. उस वक्त सिस्टम में मौजूद सारी बिटकॉइन की माइनिंग हो जाएगी.

हाविंग का असर 

बिटकॉइन हाविंग इवेंट का क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पर सकारात्मक असर होता है. दरअसल, हाविंग के बाद मार्केट में सप्लाई कम हो जाती है और फिर यहां आता है सप्लाई-डिमांड वाला फॉर्मूला, मतलब कि सप्लाई जितनी कम होगी, भाव उतना ही अधिक होगा. इस क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में नए निवेशकों की भी बहार आ जाती है. अगर पिछले सभी हाविंग इवेंट को देखें, तो हर बार कीमतों में ऐतिहासिक उछाल दिखा है. 2016 में हाविंग से पहले बिटकॉइन का भाव 780 डॉलर के करीब था. लेकिन, हाविंग इवेंट के बाद यह कुछ ही महीनों में 1,000 डॉलर के पार पहुंच गया.

हाविंग की हिस्ट्री

2009 में Bitcoin के लॉन्च होने के बाद इसमें तगड़े रिटर्न दिए हैं. अभी तक 3 बार बिटकॉइन हाविंग इवेंट हो चुके हैं. सबसे पहला हाविंग इवेंट साल 2012 में हुआ था, जब ब्लॉक रिवॉर्ड 50 बिटकॉइन से घटकर 25 बिटकॉइन हो गया था. इसके बाद 2016 में हुए हाविंग इवेंट में रिवॉर्ड 25 से घटकर 12.5 बिटकॉइन हो गया. वहीं, 2020 में हुए ब्लॉक रिवॉर्ड घटकर 6.25 बिटकॉइन हो गया और अब साल 2024 में भी ये होने जा रहा है. इस बार इसका रिवार्ड 6.25 से घटकर 3.12 बिटकॉइन रह जाएगा. बिटकॉइन हाविंग इवेंट से क्रिप्टो करेंसी मार्केट पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता रहा है. ऐतिहासिक रूप से हर हाविंग इवेंट के बाद बिटकॉइन की कीमतों में तेजी भी देखने को मिलती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

41 minutes ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

1 hour ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

2 hours ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

3 hours ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

41 minutes ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

1 hour ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

2 hours ago

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

3 hours ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

4 hours ago