होम / टेक / Apple के लिए कितना जरूरी है भारत? CEO Tim Cook ने दिया जवाब!

Apple के लिए कितना जरूरी है भारत? CEO Tim Cook ने दिया जवाब!

सितंबर 2023 में खत्म हुई तिमाही के दौरान Apple ने भारत में अब तक की सबसे अधिक रिकॉर्ड कमाई दर्ज की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ सालों के दौरान भारत काफी तेजी से दुनिया भर के लिए इन्वेस्टमेंट की सबसे पसंदीदा जगह बनता जा रहा है और ऐसे में दुनिया भर की जानी मानी कंपनियों के लिए भारत महत्त्वपूर्ण होता जा रहा है. अब जानी-मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल (Apple) के CEO टीम कुक (Tim Cook) ने बताया है कि एप्पल के लिए भारत का क्या महत्त्व है?

क्या बोले Tim Cook?
एप्पल (Apple) के CEO टीम कुक (Tim Cook) ने कंपनी के लिए भारत के महत्त्व के बार में बात करते हुए कहा कि एप्पल के लिए भारत काफी महत्त्वपूर्ण है और जून 2023 से शुरू होकर सितंबर 2023 में खत्म हुई तिमाही के दौरान एप्पल ने भारत में अब तक की सबसे अधिक रिकॉर्ड कमाई दर्ज की है. भारत में एप्पल काफी तेजी से 2 अंकों वाली मजबूत वृद्धि दर्ज कर रहा है और इन सभी कारणों की वजह से भारत, एप्पल के लिए काफी महत्त्वपूर्ण बनता जा रहा है. इसके साथ ही टिम कुक ने यह भी कहा है कि भारत जैसी विशालकाय ग्लोबल मार्केट में एप्पल की हिस्सेदारी काफी कम है और हम यहां और ज्यादा वृद्धि कर सकते हैं. 

Apple, 2023 और भारत
भारत में एप्पल (Apple) के लिए यह साल काफी महत्त्वपूर्ण रहा है. विशालकाय टेक निर्माता कंपनी ने इस साल अप्रैल में मुंबई के BKC में देश का पहला एप्पल स्टोर (Apple Store) खोला था और उसके बाद दूसरा एप्पल स्टोर दिल्ली के साकेत में मौजूद सेलेक्ट सिटीवाक मॉल (Select Citywalk Mall) में खोला गया था. इतना ही नहीं, 6 सालों के लंबे अंतराल के बाद टिम कुक (Tim Cook) दिल्ली आये थे और इन दोनों ही स्टोर्स की ओपनिंग खुद टिम कुक ने की थी. इस मौके पर मुंबई और दिल्ली दोनों ही जगहों पर एप्पल स्टोर के लिए लोगों की काफी भारी-भरकम भीड़ देखने को मिली थी. हाल ही में जब एप्पल की फ्लैगशिप सीरीज iPhone का नया एप्पल iPhone 15 (Apple iPhone 15) लॉन्च किया गया था तब भी एप्पल स्टोर्स की बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली थीं. 

रिकवरी मोड में स्मार्टफोन मार्केट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जून 2023 से सितंबर 2023 के बीच एप्पल ने भारत में अब तक के सबसे ज्यादा स्मार्टफोन शिपमेंट दर्ज किये थे जबकि भारतीय स्मार्टफोन मार्केट की वृद्धि में किसी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिला था. भारत में काफी तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए एप्पल (Apple) ने सालाना आधार पर 34% की वृद्धि दर्ज की थी. यह तिमाही भारत में एप्पल के स्मार्टफोन शिपमेंट के लिए भी काफी शानदार रहा था. इस तिमाही के दौरान भारत में एप्पल द्वारा लगभग 2.5 मिलियन स्मार्टफोन मंगवाए गए थे. पिछले एक साल से भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन अब भारतीय स्मार्टफोन मार्केट रिकवरी करती हुई नजर आ रही है और इस रिकवरी में फेस्टिव सीजन का भी काफी बड़ा हाथ है.
 

यह भी पढ़ें: क्या है वो ‘सीक्रेट’ जिससे Amazon.com ने कमाए 1 बिलियन डॉलर्स, गैर कानूनी है तरीका?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago