होम / टेक / ये कंपनियां अपने फ्लैगशिप फोन में कर सकती हैं बड़ा बदलाव, अधिक सिक्योर हो जाएगा स्मार्टफोन 

ये कंपनियां अपने फ्लैगशिप फोन में कर सकती हैं बड़ा बदलाव, अधिक सिक्योर हो जाएगा स्मार्टफोन 

OnePlus, Oppo और Realme अपने ग्राहकों के लिए एक खास तैयारी कर रही हैं. कंपनियां अपने फ्लैगशिप डिवाइस को अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस बना सकती हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वन प्लस (OnePlus), ओप्पो (Oppo) और रीयलमी (Realme) अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास करने की तैयारी में हैं. ये तीनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर (Ultrasonic Fingerprint Sensor) से लैस फोन पेश करने की योजना पर काम कर रही हैं. हालांकि, इन कंपनियों के फ्लैगशिप मॉडल में ही इस बड़े बदलाव को देखा जा सकेगा. आपको बता दें, ये कंपनियां बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स (BBK Electronics) के अंतर्गत आती हैं. तो चलिए आपको बताते हैं क्या है अल्ट्रासोनिक फिगंरप्रिंट सेंसर और इसकी खासियत?

बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए नई टेक्नोलॉजी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये कंपनियां अपने फ्लैगशिप फोन में बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए एक नई टेक्नोलॉजी लाने जा रही है, जिसे अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर कहते हैं. आपको बता दें, यह सेंसर दूसरे सेंसर से काफी अलग है. दरअसल, इन दिनों कंपनियां अपने स्मार्टफोन में इन-डिस्ले फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन की सुविधा पेश करती हैं. इस खास सिस्टम के लिए फोन ब्रैंड दो तरह के फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें पहला अल्ट्रासोनिक और दूसरा ऑप्टिकल सेंसर है.

कैसे काम करता है अल्ट्रासोनिक सेंसर?
अल्ट्रासोनिक सेंसर को अमूमन प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ही देखा जाता है. अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर पर जैसे ही स्मार्टफोन यूजर अपनी फिंगर रख कर प्रेस करता है,  सेंसर फिंगरप्रिंट का 3D मैप क्रिएट करता है. यह 3D मैप स्क्रीन के नीचे से अल्ट्रासोनिक साउंड वेव का इस्तेमाल कर क्रिएट होता है. अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ मजबूत सिक्योरिटी की सुविधा रहती है. इससे आपकी इजाजत के बगैर कोई भी आपके फोन को अनलॉक नहीं कर सकता. इतना ही नहीं, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर को पानी से भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचता. इस तरह का सेंसर हाई-डिटेक्शन एक्युरेसी के साथ काम करता है.

इसे भी पढ़ें-क्या फर्जी HRA Claims की जांच के लिए चल रहा है अभियान? IT डिपार्टमेंट ने बताया पूरा सच

महंगी होती है इसकी मैन्यूफैक्चरिंग
एक्सपर्ट्स के अनुसार इस तरह के स्कैनर मैन्युफैक्चरर के लिए खर्चा ज्यादा होता है, इसलिए इसे सस्ते हैंडसेट्स में ऑफर नहीं किया जाता है. इन्हें मैन्युफैक्चर करना ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर के मुकाबले महंगा है. इतना ही नहीं, इस टेक्नोलॉजी से जुड़ा प्रॉसेस भी ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर के मुकाबले कुछ मुश्किल होता है. इस वक्त अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज और iQOO 12 Pro के साथ कई प्रीमियम डिवाइस में मौजूद है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

2 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

10 hours ago