होम / टेक / लॉन्च से पहले जारी हुआ Motorola के नए स्मार्टफोन का टीजर, इसका कलर और फीचर्स बेहद आकर्षक

लॉन्च से पहले जारी हुआ Motorola के नए स्मार्टफोन का टीजर, इसका कलर और फीचर्स बेहद आकर्षक

मोटोरोला (Motorola) 16 अप्रैल को अपने ग्राहकों के लिए नई Edge-series में स्मार्टफोन लाने जा रहा है. कंपनी ग्लोबल इवेंट के साथ नए फोन पेश करने वाली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मंगलवार यानी 16 अप्रैल को मोटोरोला (Motorola) अपने ग्राहकों के लिए नई Edge-series में स्मार्टफोन लान्च करने जा रहा है. कंपनी ग्लोबल इवेंट के साथ इस नए फोन को पेश करने वाली है. वहीं, कंपनी ने लॉन्च से पहले ही अपने ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल पर इस फोन का एक टीजर भी जारी कर दिया है. आपको बता दें, इस फोन का कलर बेहद आकर्षक है, जो आपको देखते ही पसंद आ जाएगा, तो चलिए आपको इस नए फोन, इसके कलर और फीचर्स की जानकारी देते हैं.   

ये स्मार्टफोन होगा लॉन्च
मंगलवार को मोटोरोला Edge 50 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है. वहीं, लॉन्च इवेंट से पहले कंपनी ने एक नया टीजर जारी किया है इस टीजर के साथ अपकमिंग फोन का पहला लुक सामने आया है. मोटोरोला ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस स्मार्टफोन से जुड़ी एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है. मोटोरोला ने पोस्ट में लिखा है कि Peach Fuzz मास्टरपीस ऑममोस्ट रेडी है. 

Peach Fuzz कलर में आया है ये फोन
कंपनी ने अपकमिंग फोन को इस टीजर में पीच फज्ज (Peach Fuzz) कलर में दिखाया गया है. आपको बता दें, यह कलर Pantone का कलर ऑफ द ईयर 2024 है. फोन को पास से देखने पर यह Motorola Edge 50 Ultra के लीक डिजाइन जैसा ही लगता है. हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस अपकमिंग फोन के नाम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

क्या है इस नया फोन की खासियत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह Edge 50 Ultra का पहला लुक हो सकता है. इस टीजर के साथ फोन का डिजाइन सामने आने के साथ कुछ इंटरनल कंपोनेंट्स की भी जानकारी मिली हैं, जैसे-
1.कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि मंगलवार को लॉन्च होने वाला फोन मेटल मिडल फ्रेम के साथ लाया जा रहा है, यानी यह मोटोरोला फोन को लंबे समय तक चलाने के रूप में खास होगा.
2. Motorola Edge 50 Ultra फोन को कंपनी 6.7 इंच OLED पैनल, 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ला सकती है.
3. फोन में 4,500mAh बैटरी और 50MP फ्रंट और बैक कैमरा मिलने की उम्मीद की जा रही है. फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लाया जा सकता है.
4. कंपनी इस फोन को Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ ला सकती है. फोन Android 14 ओएस के साथ लाया जा सकता है.
5. इसके अलावा डिवाइस इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ लाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-IPL 2024: कितने अमीर हैं मुंबई की घर में 'पिटाई' करने वाले Shivam Dube?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

2 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

10 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago