✕

होम / टेक / भारतीय AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए Reliance ने मिलाया Nvidia से हाथ!

भारतीय AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए Reliance ने मिलाया Nvidia से हाथ!

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia के साथ मिलकर भारत को जनरेटिव AI एप्लीकेशन देने का फैसला किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान भारत में टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन के क्षेत्र में काफी तेजी से वृद्धि हुई है. AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाने के लिए भारत में भी तैयारियां शुरु हो चुकी हैं. अब खबर आ रही है कि भारतीय AI क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाने के लिए मुकेश अंबानी की अध्यक्षता वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने चिप बनाने वाली जानी-मानी कंपनी Nvidia से हाथ मिला लिया है. 

रिलायंस को मिलेगा Nvidia का सुपरचिप
एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की अध्यक्षता वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अमेरिका स्थित चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia के साथ मिलकर भारत को एक ऐसा जनरेटिव AI एप्लीकेशन देने का फैसला किया है जो विभिन्न भारतीय भाषाओं पर आधारित होगा. Nvidia ने इस मौके पर एक बयान जारी कर कहा है कि वह भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए रिलायंस के साथ काम करेगी. साथ ही Nvidia ने मीडिया को यह भी बताया है कि चिप निर्माता द्वारा रिलायंस को उसके GH200 ग्रेस हॉपर नामक सुपरचिप तक पहुंच भी प्रदान की जाएगी और इसके साथ ही DGX क्लाउड भी उपलब्ध करवाया जाएगा. 

मुकेश अंबानी का वादा
Nvidia और रिलायंस द्वारा साझेदारी के मौके पर रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत धीरे-धीरे डाटा का प्रसार करने वाले देश से एक टेक्नोलॉजी बनाने वाले देश में बदलता जा रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर विकास के लिए भारत जिस तरह टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है, Nvidia और रिलायंस की साझेदारी से उसे और मजबूती मिलेगी. ठीक उसी तरह जिस तरह रिलायंस जिओ की बदौलत देश के डिजिटल ट्रांस्फोर्मेशन को मदद मिली है. हाल ही में रिलायंस की 46वीं वार्षिक मीटिंग हुई थी और इस दौरान मुकेश अंबानी ने कहा था कि वह भारत में मौजूद हर एक घर के लिए AI लेकर आएंगे. 

बनाए जाएंगे डाटा केंद्र
Nvidia द्वारा बनाए गए AI इंफ्रास्ट्रक्चर की मदद से रिलायंस AI एप्लीकेशन और सुविधाओं का निर्माण करेगा. Nvidia का कहना है कि AI इंफ्रास्ट्रक्चर की मदद से AI के लिए तैयार कंप्यूटिंग डाटा केन्द्रों का निर्माण किया जाएगा और आगे चलकर इनकी क्षमता को बढ़ाकर 2000 मेगावाट कर दिया जाएगा. साथ ही Nvidia ने यह भी बताया है कि इन डाटा केन्द्रों को लागू करने और इनकी देखभाल का जिम्मा जिओ का होगा. सूत्रों की मानें तो रिलायंस द्वारा विदेशी चिप निर्माता कंपनियों के साथ भी बातचीत की जा रही है और इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य भारत में AI को बढ़ावा देना ही है. 
 

यह भी पढ़ें: कंपनी अपनी मर्जी से शेयर मार्केट से हटाना चाहती है स्टॉक, क्या है पूरा मामला?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

1 week ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

4 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

2 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

12 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

5 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

6 hours ago