✕

होम / टेक / अब रिटेल स्टोर्स पर नहीं बिकेंगे OnePlus के डिवाइस, इस दिन से बंद होगी बिक्री!

अब रिटेल स्टोर्स पर नहीं बिकेंगे OnePlus के डिवाइस, इस दिन से बंद होगी बिक्री!

रिटेल एसोसिएशन का यह फैसला आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में 4500 से अधिक रिटेल स्टोर्स पर लागू होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस भारत में अपने डिवाइस को बेचने के लिए मुश्किलों में है. दक्षिण भारत संगठित खुदरा विक्रेता संघ (ORA) ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया और वनप्लस के प्रॉडक्ट्स की ऑफलाइन बिक्री को रोकने की धमकी दी है. दरअसल, ओआरए पिछले काफी महीनों से अपनी कुछ समस्याओं का समाधान वनप्लस से मांग रही है, लेकिन कंपनी ने अभी तक कोई पक्का समाधान नहीं दिया है. इस वजह से अब ओआरए ने वनप्लस को पत्र लिखकर उनके प्रॉडक्ट की ऑफलाइन बिक्री को बंद करने की धमकी दी है.

मोबाइल रिटेलर्स ने फोन बेचने से किया मना

दक्षिण भारतीय संगठित रिटेलर्स एसोसिएशन (ORA) द्वारा भेजे गए एक पत्र के अनुसार, प्रमुख भारतीय मोबाइल रिटेल चैन ने 1 मई से वनप्लस वियरेबल्स, टैबलेट और स्मार्टफोन की बिक्री बंद करने का निर्णय लिया है. इस फैसले से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में 23 रिटेल चैन के 4,500 स्टोर प्रभावित होंगे. ORA के अध्यक्ष श्रीधर टीएस ने पत्र में कहा कि पिछले साल हमें वनप्लस प्रोडक्ट को बेचने से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जो अब तक सुलझी नहीं हैं.

कम नहीं हो रही हैं केजरीवाल की परेशानियां, अब लगा ये झटका

ORA ने OnePlus को क्या कहा?

वनप्लस टेक्नोलॉजी इंडिया के बिक्री निदेशक रणजीत सिंह को लिखे एक पत्र में ORA ने कहा कि पिछले वर्ष के दौरान खुदरा विक्रेताओं के संगठन को वनप्लस उत्पादों को बेचने से जुड़ी महत्वपूर्ण बाधाओं का सामना करना पड़ा है, और उन समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि आपकी कंपनी के साथ इन चिंताओं को दूर करने के हमारे लगातार प्रयासों के बावजूद समाधान हासिल हुआ है. कंपनी द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं, जिससे हमारे पास यह कठोर कदम उठाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है.

OnePlus से क्यों नाराज हैं रिटेलर्स?

दरअसल, रिटेलर्स ने इस फैसले के पीछे प्रॉफिट मार्जिन का हवाला दिया है. इसके अलावा रिटेलर्स को वारंटी और सर्विस क्लेम की प्रोसेसिंग में देरी और जबरन प्रोडक्ट बंडलिंग से दिक्कत आ रही है. ORA के अध्यक्ष श्रीधर टीएस ने कहा कि हमने ऐसे उदाहरणों का अनुभव किया है जहां हमें वनप्लस प्रोडक्ट के साथ प्रोडक्ट या सर्विस को बंडल करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे हमारा फ्लैक्सिबिलिटी सीमित हो जाती है और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की हमारी क्षमता में बाधा आती है. इससे इन्वेंट्री स्थिर हो गई है और बिक्री में कमी आई है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

12 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

8 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

9 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

9 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

13 hours ago