होम / टेक / अब Google और Nokia से आई ले ऑफ की खबर, इतने कर्मचारियों की होगी छुट्टी 

अब Google और Nokia से आई ले ऑफ की खबर, इतने कर्मचारियों की होगी छुट्टी 

Nokia ने जहां अपनी सेल में कमी के कारण 20 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर करने का निर्णय लिया है वहीं दूसरी ओर Google ने भी कई लोगों को बाहर कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक ओर जहां कई कंपनियां दूसरी छमाही के अपने नतीजे जारी कर रही हैं वहीं दूसरी ओर कई कंपनियों में एक बार फिर ले-ऑफ की प्रक्रिया शुरू हो गई है. Linkedin के बाद टेक कंपनी गूगल के न्‍यूज विभाग में एक बार फिर ले-ऑफ हो गया है. कंपनी ने इस बार 40 से ज्‍यादा कर्मचारियों को बाहर कर दिया है. ले ऑफ का सिलसिला यही नहीं रुक रहा है बल्कि नोकिया ने बड़ी संख्‍या में कर्मचारियों को बाहर करने का फैसला लिया है. नोकिया 15000 से ज्‍यादा कर्मचारियों को बाहर कर सकता है.

गूगल के प्रवक्‍ता ने क्‍या कहा? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों के ले-ऑफ पर गूगल के प्रवक्‍ता ने कहा कि गूगल का न्‍यूज सेक्‍शन कंपनी का एक लॉन्‍ग टर्म प्रोजेक्‍ट है. उन्‍होंने कहा कि कंपनी के इस बदलाव से कुछ लोग भले ही प्रभावित हुए हैं लेकिन हमारे इस सेक्‍शन में 100 से ज्‍यादा लोग काम कर रहे हैं. कंपनी का ये भी कहना है कि जो लोग इसमें प्रभावित हुए हैं कंपनी उन्‍हें पूरा सहयोग कर रही है. गूगल या दूसरे मौकों के लिए उन्‍हें पूरी मदद की जा रही है. 

Nokia भी करने जा रही है छंटनी 
गूगल में सामने आई इस खबर के बीच नोकिया से भी खबर निकलकर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट कह रही हैं कि कंपनी सेल में कमी के कारण अपने 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छुट्टी करने जा रही है. कंपनी में कोई 86 हजार से ज्‍यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं. ऐसे में अगर 20 प्रतिशत लोग बाहर होते हैं तो 15000 लोगों की नौकरी जा सकती है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि 5जी उपकरणों की सेल में अमेरिका और यूरोप में हुई कमी के कारण कंपनी को ये कदम उठाना पड़ रहा है. 

लिंकडइन निकाल चुका है 600 से ज्‍यादा कर्मचारी 
पहली छमाही के बाद दूसरी छमाही में भी कर्मचारियों को निकाले जाने का जैसे ट्रेंड शुरू होता जा रहा है. गूगल से पहले लिंक‍डइन 688 कर्मचारियों को बाहर कर चुका है. कंपनी की ओर से कहा गया था कि उसने कॉस्‍ट कटिंग से लेकर आने वाले समय में ज्‍यादा बेहतर करने की चुनौती के चलते ये कदम उठाया है. कंपनी ने ये छंटनी इंजीनियरिंग, टैलेंट और फाइनेंस टीम में काम करने वाले लोगों के बीच की थी. अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में इस साल में अब तक 1 लाख से ज्‍यादा लोगों की नौकरी जा चुकी है. ये सभी नौकरियां टेक सेक्‍टर में गई हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

7 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

8 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

11 hours ago