होम / टेक / Nikhil Kamath ने लॉन्च किया WTF फंड, भारत के उभरते सितारों को मिलेगा सहारा!

Nikhil Kamath ने लॉन्च किया WTF फंड, भारत के उभरते सितारों को मिलेगा सहारा!

क्रिएटर इकॉनमी में पिछले कुछ समय के दौरान क्रिएटर्स इकॉनमी में काफी उल्लेखनीय विकास देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जाने-माने उद्यमी निखिल कामथ (Nikhil Kamath) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. निखिल कामथ ने तन्मय भट्ट (Tanmay Bhatt), रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia), प्राजकता कोहली (Prajakta Kohli), और नुसीर यासीन (Nuseir Yassin) जैसे जाने-माने क्रिएटर्स के साथ मिलकर भारत के उभरते हुए सितारों के लिए WTF फंड को लॉन्च किया है. 

Nikhil Kamath ने क्या कहा?
अपनी तरह का यह पहला फंड है और इसका उद्देश्य तेजी से बढ़ते हुए टैलेंट के परिदृश्य में क्रांति लाना और इन्फ्लुएंसर्स की अगली जनरेशन को मजबूती प्रदान करना है. इस विशेष फंड के बारे में बात करते हुए निखिल कामथ ने कहा कि क्रिएटर इकॉनमी में पिछले कुछ समय के दौरान क्रिएटर्स इकॉनमी में काफी उल्लेखनीय विकास देखने को मिला है और आने वाले दशकों में इस इकॉनमी में और अधिक वृद्धि देखने को मिल सकती है. WTF फंड का लक्ष्य प्लेटफॉर्म, उपकरण और मेंटरशिप प्रदान करवाना है ताकि क्रिएटर्स ऐसी कला का निर्माण कर सकें जो ऑडियंस से जुड़ सके. 

इस तरह लें कम्पटीशन में हिस्सा
भारतीय क्रिएटर्स के परिदृश्य में WTF फंड की भूमिका काफी महत्त्वपूर्ण है और यह योग्य टैलेंट का पालन पोषण करने के लिए आवश्यक है. नए क्रिएटर्स एक मिनट लंबी एक विडियो में अपनी कला और विजन दर्शा सकते हैं. आवेदक अपने शहर के बारे में, संस्कृति के बारे में और खाने के बारे में ऐसी विशेष कहानियां सुना सकते हैं जो उन्हें लगता है कि लोगों तक पहुंचनी चाहिए. इन कहानियों को वह 1 मिनट के भीतर एक विडियो के माध्यम से सुना सकते हैं और भागीदारी के लिए (@nikhilkamathcio) और @wtf_is_podcast का इस्तेमाल करके उन्हें अपनी विडियो में टैग करें. जीतने वाले को अल्टीमेट क्रिएटर किट मिलेगी जिसमें एक मोबाइल फोन, ट्राईपॉड, लाइटिंग का उपकरण और अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किये जाएंगे. 

अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारी
इस प्रतियोगिता को 50 लोग जीत सकते हैं और यां कम्पटीशन ऐसे लोगों के लिए है जो क्रिएटर बनना चाहते हैं लेकिन उनके पास विडियो बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खास उपकरण नहीं हैं. ऐसे व्यक्तियों को 300 शब्दों वाला एक ईमेल लिखना होगा और उसे wtf@nksqr.com पर भेजना होगा. इस ईमेल में उन्हें क्रिएटर्स की दुनिया में शामिल होने के अपने सपने के बारे में बताना होगा.
 

यह भी पढ़ें: नहीं हो पाएगा Zee-Sony का मर्जर? जानिये अब कहां फंसा मामला!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

8 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

5 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

6 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago