✕

होम / टेक / 5G युग की शुरुआत, लेकिन कनेक्टिविटी आज भी बड़ी समस्या; अब सरकार करेगी ये काम

5G युग की शुरुआत, लेकिन कनेक्टिविटी आज भी बड़ी समस्या; अब सरकार करेगी ये काम

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विश्वास जताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड के रिवाइवल से कनेक्टिविटी गैप की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

देश में 5G युग की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन कनेक्टिविटी आज भी एक बड़ी समस्या है. अधिकांश मोबाइल यूजर्स इस समस्या से जूझ रहे हैं. इस बीच, सरकार अगले 500 दिनों में 25000 टेलीकॉम टावर लगाने जा रही है. संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि केंद्र सरकार की योजना 500 दिनों में 25000 दूरसंचार टावर लगाने की है और इसके लिए 36,000 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्यों के आईटी मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए राज्यों को बड़े कदम उठाने होंगे.

हैवी लिफ्टिंग की ज़रूरत 
लगभग सभी राज्यों के आईटी मंत्रियों ने कनेक्टिविटी को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए इस पर चिंता व्यक्त की. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जहां तक कनेक्टिविटी का सवाल है, कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए राज्यों को हैवी लिफ्टिंग करनी होगी. उन्होंने विश्वास जताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड के रिवाइवल से कनेक्टिविटी गैप की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'हमारे पास BSNL के रिवाइवल के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपए हैं, जो उसकी कैपिटल इन्वेस्टमेंट आवश्यकता, टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त होंगे'

सुधरेंगे BSNL के दिन
संचार मंत्री ने पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान में शामिल होने के लिए सभी राज्य सरकारों की प्रशंसा की और कहा कि एक साथ काम करने के परिणाम अभूतपूर्व रहे हैं. गौरतलब है कि सरकार बीएसएनएल को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रही है. इसी के मद्देनजर जुलाई में केंद्र सरकार ने 1.64 लाख करोड़ रुपए के पैकेज को स्वीकृति दी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया था. पैकेज में से 44000 करोड़ रुपए नकदी के तौर पर कंपनी को उपलब्ध कराया जाएगा. जबकि शेष बची 1.20 लाख करोड़ रुपए की राशि अगले चार वर्षों के दौरान मुहैया कराई जाएगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़कर ₹4,588 करोड़, ऑटो कारोबार ने दिखाई दमदार ग्रोथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹57,553 करोड़ पहुंचा. ऑटो कारोबार का मुनाफा 55% बढ़ा, जबकि ट्रैक्टर कारोबार की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई.

48 minutes ago

टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI की सख्ती, इंटरकनेक्शन में देरी पर लगेगा 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना

टेलीकॉम रेगुलेटर ने इंटरकनेक्शन नियमों में संशोधन करते हुए जुर्माने का नया ढांचा पेश किया है. रिपोर्टिंग में देरी पर 25 लाख रुपये और इंटरकनेक्शन से जुड़े उल्लंघनों पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा. नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

1 hour ago

गुणवत्ता जांच में फेल दवाओं के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस तुरंत होंगे सस्पेंड, केंद्र सरकार का प्रस्ताव

दवाओं की गुणवत्ता में गंभीर खामी मिलने पर बिना लंबी प्रक्रिया के होगी कार्रवाई, लाइसेंस बहाली के लिए निर्माता को सुधारात्मक कदम उठाने होंगे.

3 hours ago

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की ऑटो सेक्टर में एंट्री, आंध्र प्रदेश में बनाएगी ADAS और इंफोटेनमेंट सिस्टम

कंपनी श्री सिटी स्थित अपनी आगामी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में इन-व्हीकल इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमोटिव डिस्प्ले, टेलीमैटिक्स और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) का निर्माण करेगी. विस्तार योजना के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी.

2 hours ago

चार्जजोन और बिलियनई मोबिलिटी में खुशबू गोटेचा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं सीनियर VP

मीडिया क्षेत्र से मोबिलिटी सेक्टर में कदम रखने वाली खुशबू गोटेचा दोनों कंपनियों में मार्केटिंग रणनीति, ब्रांड पोजिशनिंग और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगी.

3 hours ago