होम / टेक / प्रत्येक साल 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं: गडकरी, Intel इस टेक्नोलॉजी से इसे करेगा कंट्रोल

प्रत्येक साल 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं: गडकरी, Intel इस टेक्नोलॉजी से इसे करेगा कंट्रोल

Intel Road Safety Technology: एक आधुनिक परिवहन समाधान इंटेल ऑनबोर्ड फ्लीट सर्विसेज सॉल्यूशंस पेश किया गया, जो भारत के कमर्शियल फ्लीट के लिए कस्टम डिज़ाईन किए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: इंटेल ने भारत में सड़क सुरक्षा बढ़ाने का अपना लक्ष्य मजबूत करने के लिए टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल करने के अपने लक्ष्य को मजबूत किया है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, श्री नितिन गडकरी द्वारा नई दिल्ली में उद्घाटित सेफ्टी पायोनियर्स कॉन्फ्रेंस में इंटेल ने अग्रणी संगठन, जेसे टेक्नॉलॉजी एवं ट्रांसपोर्ट प्रदाता, वाहन निर्माता, शिक्षा जगत, और सरकारी संगठनों को एक साथ लाकर सहयोग करने और सड़क सुरक्षा की समस्याओं का समाधान करने का अवसर दिया.

इस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, 'प्रत्येक साल 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिसके कारण भारत की GDP को 3.14% का नुकसान होता है. रोड सेफ्टी हमारी टॉप प्रायोरिटी है. हमारा टारगेट है कि एक्सीडेंट से होने वाली मौतों का आंकड़ा 2024 तक 50 प्रतिशत कम हो जाए. हम इस लक्ष्य को यहां मौजूद आप जैसे लोगों की मदद से आसानी से पा सकते हैं.' उन्होंने कहा कि हमें भारत में रोड सेफ्टी बढ़ाने पर फोकस करने के लिए सेफ्टी पायोनियर्स कॉन्फ्रेंस में तकनीक और वाहन निर्माताओं, शिक्षाविदों और सरकार जैसे प्रमुख संगठनों को एक साथ लाने पर गर्व है.

 

 

अपने अद्वितीय अनुभवों और क्षमताओं के साथ यह सहयोग न केवल सड़क पर जिंदगियां बचाने के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा, बल्कि स्थानीय इनोवेशन को भी बढ़ावा देगा. सेफ्टी पायोनियर्स कॉन्फ्रेंस अग्रणी सड़क सुरक्षा समाधानों और टेक्नोलॉजी, जैसे इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), एडैस, एवं विस्तृत प्रभाव उत्पन्न करने की क्षमता वाली अन्य विकसित होती टेक्नॉलॉजी प्रस्तुत करने के लिए एक मंच का काम करेगी.

सड़क सुरक्षा पर अपने फोकस को मजबूत करते हुए कंपनी ने इंटेल ऑनबोर्ड फ्लीट सर्विसेज़ (‘‘सॉल्यूशन’’) का प्रदर्शन किया, जो कमर्शियल वाहनों के लिए एक एआई-पॉवर्ड फ्लीट सेफ्टी समाधान है. अपनी तरह के पहले अभियान के रूप में यह विस्तृत समाधान विश्वस्तरीय एवं रोड टेस्टेड टेक्नोलॉजी प्रस्तुत करता है, जो खास भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप विकसित की गई है. यह कोलिज़न एवॉयडैंस सिस्टम (कैस), ड्राईवर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्लीट टेलीमेटिक्स, फ्लीट हैल्थ, एवं फ्यूल एफिशियंसी फीचर्स प्रस्तुत करता है. यह समाधान 16 ग्राहक जैसे श्योर ग्रुप लॉजिस्टिक्स, संक्यू इंडिया लॉजिस्टिक्स, एलेनासंस विभिन्न सेक्टर्स जैसे हज़मत, गोल्ड चेन, थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स (3पीएल) और एम्प्लॉई ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल कर रहे हैं. देखने में आया है कि यह टेक्नॉलॉजी दुर्घटनाओं की संभावना में 40 से 60 प्रतिशत की कमी ला सकती है और एफिशियंसी के नुकसान में 50 प्रतिशत तक की कमी लाई जा सकती है.

इस कॉन्फ्रेंस और सड़क सुरक्षा के अभियानों के बारे में निवृति राय, कंट्री हेड, इंटेल इंडिया और वाईस प्रेसिडेंट, इंटेल फाउंड्री सर्विसेज़ ने कहा, ‘‘हमारे देश में सड़क सुरक्षा एक गंभीर समस्या रही है. यहां पर दुनिया में सड़क दुर्घटनाओं की दर सबसे ज्यादा है. आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकें वाहनों को स्मार्ट व सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जिससे सड़कें, परिवहन व्यवस्था और ड्राईवर्स सुरक्षित बनते हैं. सरकार, उद्योग एवं शिक्षा जगत से परिवेश के साझेदारों के साथ इंटेल टेक्नॉलॉजी की मदद से भारत को सड़क सुरक्षा के उद्देश्य प्राप्त करने में मदद करने के लिए काम कर रहा है. यह कॉन्फ्रेंस महत्वपूर्ण लोगों को सहयोग करने, इनोवेट करने और भारत में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक साथ लाने की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रही है.’’

यह कैसे काम करता है
इंटेल ऑनबोर्ड फ्लीट सर्विसेज़ इन-केबिन डिवाईसेज़ के एक पोर्टफोलियो द्वारा पॉवर्ड है. इसमें एक अत्याधुनिक क्लाउड पोर्टल भी है, जिसमें एक्शनयोग्य जानकारी, एनालिटिक्स, और फ्लीट मैनेजर्स की रिपोर्ट शामिल हैं. इस समाधान में एआई बेस्ड कोलिज़न अवॉयडैंस सिस्टम्स में विश्व की अग्रणी कंपनी, मोबाईलआई की ओर से सर्वश्रेष्ठ एडवांस्ड ड्राईवर असिस्टैंस सिस्टम (एडैस) शामिल है. अपनी इंटीग्रेटेड प्रस्तुति के साथ इंटेल ऑनबोर्ड फ्लीट सर्विसेज़ क्लाउड पोर्टल द्वारा एफिशियंसी बढ़ाने, प्रिवेंटिव मेंटेनेंस संभव बनाने, और संचालन की लागत कम करने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा पब्लिक सेक्टर के परिवहन संगठनों को यह समाधान अपनाकर दुर्घटना के मुआवजे के भुगतान में कमी लाकर काफी आर्थिक लाभ मिल सकता है. 

इंटेल के समाधानों में एडवांस्ड टेलीमेटिक्स भी है, जिसमें वाहन के स्वास्थ्य एवं फ्यूल एनालिटिक्स के साथ अद्वितीय ड्राईवर स्कोरिंग और रेटिंग मॉड्यूल भी शामिल है. इससे फ्लीट मालिकों को दुर्घटनाओं और डाउनटाईम का जोखिम कम करने में काफी मदद मिल सकती है, और लक्षित इन्सेंटिवाईज़ेशन एवं रिवार्ड्स प्रोग्राम द्वारा ड्राईविंग की अच्छी विधियों को प्रोत्साहन मिल सकता है. इस समाधान का एक केंद्रीय पहलू ड्राईवर की कोचिंग है, जो कमर्शियल फ्लीट के लिए व्यक्तिगत कोचिंग प्रदान करने के लिए 15 अलग-अलग इनपुट एक्टिवेट करती है. इस कमर्शियल फ्लीट को हर बार दुर्घटना होने पर 25 दिनों तक के कार्यदिवस का नुकसान होता है.

यह जरूरी क्यों है
भारत में सड़क दुर्घटनाओं की दर दुनिया में सबसे ज्यादा है. यहां पर दुनिया के 1 प्रतिशत वाहन हैं, लेकिन सड़क पर होने वाली मौतें 11 प्रतिशत हैं. भारतीय सड़कों पर हर एक मिनट में एक दुर्घटना होती है और हर घंटे 17 मौतें हो जाती हैं. 10 दुर्घटनाओं में से छः दुर्घटनाओं में कमर्शियल फ्लीट शामिल होती है, जिसे ड्राईवर द्वारा समय पर कदम उठाकर रोका जा सकता है. कमर्शियल फ्लीट उद्योग को दुर्घटनाओं और फ्लीट खराब होने के कारण हर साल 48,000 करोड़ रु. तक का एफिशियंसी नुकसान होता है.

इसलिए आज टेक्नॉलॉजी एवं ट्रांसपोर्टेशन प्रदाताओं, वाहन निर्माताओं, शिक्षा जगत, और सरकार को गठबंधन कर तालमेल में काम करना बहुत जरूरी हो गया है, ताकि सड़क सुरक्षा की समस्या का मूल कारण पहचानकर उसका समाधान किया जा सके. सेफ्टी फर्स्ट का सिद्धांत अपनाकर साल 2025 तक सड़क दुर्घटनाओं और सड़क पर होने वाली मौतों में 50 प्रतिशत की कमी लाने का मॉर्थ का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है, साथ ही कमर्शियल फ्लीट ऑपरेटर्स को एफिशियंसी प्रदान कर एक व्यवसायिक उत्कृष्टता प्रदान की जा सकती है. एडवांस्ड टेक्नॉलॉजी जैसे एडैस, आईओटी आदि की क्षमताओं का इस्तेमाल कर ऑपरेशनल एफिशियंसी हासिल की जा सकती है और भारतीय फ्लीट बाजार के लिए इनोवेशन प्रस्तुत कर सड़क पर जिंदगियां बचाई जा सकती हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

5 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago