होम / टेक / Reddit के बड़े फैसले का जमकर हो रहा विरोध, जानिए क्या है पूरा मामला!

Reddit के बड़े फैसले का जमकर हो रहा विरोध, जानिए क्या है पूरा मामला!

कम्युनिटीज को चलाने वाले लोगों ने Subreddits पर विरोध के बारे में पोस्ट्स डालकर बताया कि वह 12 से 14 जून तक Reddit का विरोध करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Reddit एक अमेरिकी समाजिक न्यूज प्लेटफार्म है और इस प्लेटफॉर्म पर विभिन्न कम्युनिटीज मौजूद हैं जिन्हें “Subreddits” कहा जाता है. हाल ही में बहुत सी Subreddit कम्युनिटीज ने घोषणा की है कि वह 12 से 14 जून तक डार्क होने जा रही हैं. आइये जानते हैं आखिर ऐसा क्यों है?

किस बात का है विरोध?
तस्वीरों और फोटोग्राफी की एक कम्युनिटी है जिसका नाम r/pics है और इसके फॉलोअर्स की संख्या 30 मिलियन से अधिक है. r/pics ने अपने पेज पर पिन की गई एक पोस्ट में लिखा है कि “12 जून को Reddit द्वारा API में किए गए बदलावों का विरोध करते हुए r/pics डार्क होने जा रहा है. माना जा रहा है कि Reddit द्वारा API में किए गए इन बदलावों की बदौलत थर्ड पार्टी ऐप्स को काफी नुकसान हो सकता है. API में होने वाले नए बदलावों का विरोध करने वाली r/pics इकलौती Subreddit कम्युनिटी नहीं है. r/videos (26.7 मिलियन फॉलोअर्स), r/lifeprotips (22.1 मिलियन फॉलोअर्स), और r/earthporn (23.3 मिलियन फॉलोअर्स) जैसी कम्युनिटीज भी API के इन बदलावों का विरोध कर रही हैं.

आखिर क्या है पूरा मामला?
दरअसल दो महीनों पहले “Apollo” नाम के iOS पर मौजूद मशहूर Reddit क्लाइंट Christian Selig ने घोषणा करके बताया कि अपनी API सुविधा को इस्तेमाल करने के बदले में Reddit द्वारा क्लाइंट ऐप्स से शुल्क लिया जाएगा. अब सवाल उठता है कि API क्या होता है? API यानी एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस एक सोफ्टवेयर होता है जो दो अलग-अलग एप्स को आपस में जोड़ता है. इस मामले में यह एक सोफ्टवेयर है जो थर्ड पार्टी ऐप्स को Reddit के सर्वर के साथ इन्फॉर्मेशन और फाइल्स भेजने और प्राप्त करने की अनुमति देता है. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि API में होने वाले ये बदलाव थर्ड पार्टी ऐप्स को प्रभावित करेंगे हालांकि इन बदलावों से Reddit के ऐप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. 

देने होंगे इतने पैसे
अपनी पोस्ट में Christian Selig ने विशेष रूप से कहा है कि इस नए API को इस्तेमाल करने का शुल्क अभी तय नहीं किया गया है लेकिन 2 हफ्तों से 1 महीने के बीच इसे तय कर लिया जाएगा. हाल ही में 1 जून को Christian ने खबर दी कि Apollo को काम करने के लिए Reddit को सालाना लगभग 20 मिलियन डॉलर्स का भुगतान करना होगा. अपनी नई पोस्ट में उन्होंने कहा कि 50 मिलियन रिक्वेस्ट के लिए 12,000 डॉलर्स का भुगतान करना होगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि Apollo ने पिछले महीने यानी मई में 7 बिलियन रिक्वेस्ट की थी जिसके हिसाब से हर महीने Apollo को 1.7 मिलियन डॉलर्स या फिर सालाना तौर पर 20 मिलियन डॉलर्स का भुगतान करना होगा. 

कुछ ऐसे होगा विरोध-प्रदर्शन
Apollo के डेवलपर द्वारा की गयी इस पोस्ट पर 1 लाख 60,000 से ज्यादा Upvotes किए जा चुके हैं. साथ ही Relay, Reddit Is Fun, Sync, Boost जैसे बहुत से अन्य नए Reddit क्लाइंट्स के डेवलपर्स ने भी ऐसी ही पोस्ट्स करके उनके द्वारा किए जाने वाले भुगतान की जानकारी दी है. इस खबर के सामने आने के बाद बहुत सी कम्युनिटीज को चलाने वाले लोगों ने अपने Subreddits पर विरोध प्रदर्शन के बारे में पोस्ट्स डालनी शुरू कर दी और बताया कि वह 12 से 14 जून तक Reddit द्वारा किए जा रहे इस बदलाव का विरोध करेंगे और इसका मतलब यह है कि लोग न तो किसी पुरानी पोस्ट्स के साथ इंटरैक्ट कर पाएंगे और न ही नई पोस्ट डाल पाएंगे. 
 

यह भी पढ़ें:  Go First की मुसीबत से इस कारोबारी के आए 'अच्छे दिन', इतनी बढ़ गई दौलत

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

13 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

8 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

16 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

13 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

14 hours ago