होम / टेक / Bharat आ रहे Tesla के मालिक को एक और खुशी देने वाली है सरकार, दोगुना हो जाएगा मजा!

Bharat आ रहे Tesla के मालिक को एक और खुशी देने वाली है सरकार, दोगुना हो जाएगा मजा!

एलन मस्क टेस्ला के साथ ही अपनी कंपनी स्टारलिंक को भी भारत में एंट्री दिलवाना चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) भारत आने वाले हैं. अपनी इस यात्रा को लेकर मस्क काफी उत्साहित हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मिलने की चाहत रहते हैं. इस बीच, खबर है कि मोदी सरकार ने एलन मस्क को एक बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी कर रखी है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार मस्क की कंपनी स्टारलिंक (Starlink) को सैटेलाइट ब्रॉडबैंड, वॉयस और मैसेजिंग सर्विस के लिए अगले 10 दिन में लाइसेंस जारी कर सकती है. 

तेजी हो गई है प्रक्रिया
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एलन मस्क के भारत आने की घोषणा के बाद से स्टारलिंक को लाइसेंस देने की प्रक्रिया तेज हो गई है और अगले 10 दिनों में कंपनी लाइसेंस मिल सकता है. स्टारलिंक ने अक्टूबर 2022 में लाइसेंस के लिए आवेदन किया था. इस संबंध में सरकार और कंपनी के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है. माना जा रहा है कि सरकार अगले हफ्ते कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट जारी कर सकती है. यदि ऐसा होता है, तो यह मस्क के लिए दोहरी खुशी होगी. भारत की नई ईवी नीति उनके चेहरे पर पहले ही मुस्कान खिला चुकी है.   

ये भी पढ़ें - Musk की मुराद पूरी करने में Ambani निभाएंगे बड़ी भूमिका, कुछ ऐसा है प्लान!

जवाब से संतुष्ट है सरकार  
स्टारलिंक को 3 महीने के लिए ट्रायल स्पेक्ट्रम मिलेगा और लाइसेंस मिलने के बाद कंपनी ग्राहकों से एडवांस बुकिंग ले सकती है. पिछले साल नवंबर में खबर आई थी कि स्टारलिंक ने डेटा स्टोरेज और ट्रांसफर नॉर्म्स पर जो रिस्पॉन्स दिया है, उससे केंद्र सरकार संतुष्ट है. सुरक्षा जांच के बाद, कंपनी को सर्विस देने के लिए ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट सर्विसेज (GMPCS) लाइसेंस दिया जाएगा. स्टारलिंक सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर है. कंपनी हजारों छोटे सैटेलाइट की मदद से हाई स्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान करती है.  

इनसे होगा मुकाबला 
स्टारलिंक SpaceX की सहायक कंपनी है. लाइसेंस मिलने के बाद वो भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड, वॉयस और मैसेजिंग सर्विस उपलब्ध कराएगी. यदि स्टारलिंक को GMPCS लाइसेंस मिलता है, तो वो ऐसी तीसरी कंपनी बन जाएगी. इससे पहले, मुकेश अंबानी की रिलायंस Jio और भारती एयरटेल बैक्ड कंपनी वनवेब को सैटेलाइट सर्विसेज देने के लिए लाइसेंस मिल चुका है. स्टारलिंक दूर-दराज के इलाकों को सैटेलाइट के जरिए हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ती है. इसके लिए कंपनी की तरफ से किट उपलब्ध करवाई जाती है, जिसमें राउटर, पावर सप्लाई, केबल और माउंटिंग ट्राइपॉड दिया जाता है. 

स्टारलिंक का दूसरा प्रयास
भारतीय बाजार में पैर जमाने के लिए स्टारलिंक का यह दूसरा प्रयास है. इससे पहले, उसने अपनी सर्विसेज के लिए आवेदकों से प्री-बुकिंग अमाउंट लेना शुरू कर दिया था, लेकिन DoT यानी Department of Telecommunications ने कंपनी से सर्विसेज देने के लिए रेगुलेटरी अप्रूवल लेने के लिए कहा था. इसके बाद बाद स्टारलिंक को सभी आवेदकों से लिया प्री-बुकिंग अमाउंट वापस करना पड़ा था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

2 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

10 hours ago