होम / टेक / ढूंढ रहे हैं बजट वाले बेस्ट ईयरबड्स? GOVO लाया नए GoBuds 577!

ढूंढ रहे हैं बजट वाले बेस्ट ईयरबड्स? GOVO लाया नए GoBuds 577!

2022 में ऑडियो मार्केट की कीमत 9,520 मिलियन डॉलर्स थी और माना जा रहा है कि 2029 में यह कीमत बढ़कर 16,860 मिलियन डॉलर्स हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऑडियो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लगातार नए-नए आविष्कार हो रहे हैं. ऐसा ही एक नया आविष्कार TWS (True Wirelesss) ईयरबड्स हैं. आपको गाने सुनने का शौक हो, फिल्में देखने का शौक हो या फिर गेम खेलने का TWS सही मायनों में आपके हर शौक को पूरा करते हैं. लेकिन जब भी बात TWS ईयरबड्स की आती है तो लोग अक्सर बजट को लेकर चिंता में पड़ जाते हैं. अगर आप भी बजट वाले बेस्ट ईयरबड्स ढूंढ रहे हैं, तो GOVO के नए GoBuds 577 आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकते हैं.

बड़ी हो रही है मार्केट
ऑडियो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में GOVO एक नया खिलाड़ी है और हाल ही में कंपनी ने अपने नए TWS ईयरबड्स, GoBuds 577 को लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि GoBuds 577 में बेस-परफॉरमेंस पर विशेष रूप से काम किया गया है और इसकी वजह से आपको गाने सुनने, फिल्में देखने या फिर गेम खेलने पर ऐसा आनंद प्राप्त होता है जो आपकोआश्चर्य में डाल सकता है. ग्लोबल ईयरबड्स मार्केट में वृद्धि की संभावना अभी भी बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2022 में इस मार्केट की कीमत 9,520 मिलियन डॉलर्स थी और माना जा रहा है कि 2029 तक यह कीमत बढ़कर 16,860 मिलियन डॉलर्स पर पहुंच सकती है.

52 घंटों की बैटरी लाइफ
GOVO GoBuds 577 के लॉन्च के मौके पर कंपनी के को-फाउंडर और COO पीयूष जालान ने कहा कि कस्टमर्स की संतुष्टता और इनोवेशन की तरफ हमारे समर्पण को हम एक ऐसे प्रोडक्ट में लेकर आये हैं जो कस्टमर्स के ऑडियो सुनने के अनुभव को पूरी तरह बदल देगा. GOVO के GoBuds 577 के शानदार डिजाईन, जबरदस्त साउंड क्वालिटी और बेस परफॉरमेंस के मिश्रण से यूजर को बेहतरीन अनुभव प्राप्त होता है. यह ईयरबड्स हमारे यूजर्स की खास जरूरतों को पूरा करते हैं और उन्हें एक जबरदस्त अनुभव की प्राप्ति होती है. GOVO GoBuds 577 में आपको 13mm के डायनामिक ड्राइवर्स मिलते हैं जिनकी बदौलत आपको शानदार बेस मिलता है. इसके साथ ही, GOVO GoBuds को एक बार चार्ज करने पर आपको 52 घंटों की लंबी बैटरी लाइफ मिलती है. GoBuds 577, टाइप-सी इनपुट के साथ आते हैं और इनमें 470mAh की बैटरी होती है. 

GoBuds के शानदार फीचर्स
आपके अनुभव को ज्यादा से ज्यादा बेहतर बनाने के लिए GoBuds 577 में आपको ENC यानी एनवायरमेंटल नॉयज कैंसलेशन भी प्रदान किया जाता है. GoBuds 577, ब्लूटूथ 5.3 यानी सबसे एडवांस्ड ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जिससे आपको 30 फूट की दूरी तक शानदार कनेक्टिविटी प्राप्त होती है. इसके अलावा GoBuds 577 में गेम मोड और फ़ास्ट चार्जिंग जैसे शानदार फीचर्स भी देखने को मिलते हैं. GOVO GoBuds 577 ईयरबड्स की कीमत 4,599 रूपए है और इस वक्त आप अमेजन से GoBuds 577 को 1,119 रुपयों के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर भी खरीद सकते हैं. 
 

यह भी पढ़ें: भारतीय कंपनियां विदेशी एक्सचेंजों पर होंगी लिस्ट, PantoMath ने किया फैसले का स्वागत!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago