होम / टेक / आज से Iphone 16 की ब्रिकी शुरू, सिर्फ 10 मिनट में आपके हाथ पर होगा फोन

आज से iphone 16 की ब्रिकी शुरू, सिर्फ 10 मिनट में आपके हाथ पर होगा फोन

क्विक कॉमर्स के तेजी से बढ़ते बाजार ने चंद मिनटों में पसंदीदा सामानों की खरीदारी संभव कर दी है. अब आप इस सर्विस में आईफोन 16 को भी खरीद सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Apple लवर्स लंबे समय से iPhone 16 Series का इंतजार कर रहे हैं, कुछ दिनों पहले कंपनी ने नई आईफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया था और आज यानी 20 सितंबर से इस लेटेस्ट एपल सीरीज की बिक्री ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है. आईफोन 16 सीरीज में कंपनी ने ग्राहकों के लिए चार नए मॉडल्स उतारे हैं, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max. एपल की इस लेटेस्ट सीरीज की बिक्री दिल्ली और मुंबई में स्थित कंपनी के ऑफिशियल स्टोर्स के अलावा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Amazon पर शुरू हो जाएगी.

ब्लिंकिट और बिग बास्केट की ऑफरिंग

लेकिन अगर फेस्टिव सीजन में अगर आप भी एप्पल की नई पेशकश आईफोन 16 खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. अब आप घर बैठे मिनटों में इसकी खरीदारी कर सकते हैं. आपको ऑर्डर करने के बाद सिर्फ 10 मिनट में आईफोन 16 की डिलीवरी मिल जाएगी. दरअसल क्विक कॉमर्स सेगमेंट में काम कर रही ई-कॉमर्स कंपनियों ने आईफोन के ग्राहकों को देखते हुए इसकी क्विक डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी है. अभी जोमैटो की क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट और टाटा समूह की बिग बास्केट ने इसकी शुरुआत की है. इस सर्विस के तहत देश के कई प्रमुख शहरों के ग्राहक घर बैठे सिर्फ 10 मिनट में आईफोन 16 की खरीदारी कर सकते हैं.

इन शहरों में शुरू हुई सुविधा

बिग बास्केट ने 10 मिनट में आईफोन 16 सर्विस की शुरुआत आज शुक्रवार से की है. बेंगलुरू, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के लोग आज से बिग बास्केट पर आईफोन 16 ऑर्डर कर सकते हैं और सिर्फ 10 मिनट में अपने घर में उसकी डिलीवरी पा सकते हैं. बिग बास्केट ने इसके लिए टाटा समूह की इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन क्रोमा के साथ पार्टनरशिप की है. बिग बास्केट क्विक कॉमर्स ऑफरिंग का लगातार विस्तार कर रही है. विस्तार की योजना के तहत क्विक कॉमर्स का दायरा ज्यादा प्रोडक्ट और ज्यादा पिन कोड तक बढ़ाया जा रहा है.

ब्लिंकिट ने भी कर दी शुरुआत

इसी तरह ब्लिंकिट ने भी 10 मिनट में आईफोन 16 की डिलीवरी शुरू कर दी है. कंपनी ने इसकी सूचना अपने ग्राहकों को व्हाट्सऐप अलर्ट भेजकर दी है. ब्लिंकिट ने भी इसकी शुरुआत आज से की है. यानी ग्राहक बिग बास्केट के अलावा ब्लिंकिट पर भी आज से सिर्फ 10 मिनट में आईफोन 16 की खरीदारी कर सकते हैं. ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने भी एक्स पर इसकी पुष्टि की है. अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ग्राहक 21 सितंबर से आईफोन 16 ऑर्डर कर सकते हैं. ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म आईफोन 16 की डिलीवरी करने में 1 से 2 दिन का समय ले रहे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

37 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago