✕

होम / बिजनेस / Festive Season में ई-कॉमर्स की होने वाली है चांदी, 12 बिलियन डॉलर तक पहुंचेगी बिक्री!

Festive Season में ई-कॉमर्स की होने वाली है चांदी, 12 बिलियन डॉलर तक पहुंचेगी बिक्री!

ऐसे में अब देश के अंदर ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल मार्केट के बीच सीधी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है और धीरे-धीरे फेस्टिव सीजन जोर पकड़ रहा है. आने वाले दिनों में नवरात्रि से लेकर दीपावली जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी त्योहारी सीजन में बाजार और अर्थव्यवस्था को तेजी मिलने वाली है. हालिया सालों में ऑनलाइन खरीदारी के बढ़े ट्रेंड ने ई-कॉमर्स सेक्टर के लिए फेस्टिव सीजन को खास बना दिया है. इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि त्योहारों के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री जबरदस्त रहेगी.

ऑनलाइन बिक्री में आ सकती है इतनी तेजी

मार्केट रिसर्च फर्म की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि इस साल फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री 12 बिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच सकती है. पिछले साल फेस्टिव सीजन में करीब 9.7 बिलियन डॉलर के सामानों की ऑनलाइन बिक्री हुई थी. रिसर्च फर्म का मानना है कि इस बार फेस्टिव सीजन सेल में 23 फीसदी की तेजी आने वाली है.

क्विक कॉमर्स की बिक्री यहां जाने की उम्मीद

रिपोर्ट के अनुसार, ई-कॉमर्स कंपनियों की कुल बिक्री में अच्छा-खासा योगदान तेजी से बढ़ रहे क्विक कॉमर्स सेगमेंट का रहने वाला है. क्विक कॉमर्स सेगमेंट से फेस्टिव सीजन के दौरान सेल में करीब 1 बिलियन डॉलर का योगदान आ सकता है.

मार्केट रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में बिक्री के आंकड़े के लिए जीएमवी यानी ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू का इस्तेमाल किया है. जीएमवी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा की गई विभिन्न सामानों की बिक्री का सम्मिलित आंकड़ा शामिल होता है, लेकिन उसमें डिस्कांउट और रिटर्न को एडजस्ट नहीं किया जाता है.

सबसे ज्यादा इनकी बिक्री की उम्मीद

रिपोर्ट के अनुसार, फेस्टिव सीजन के दौरान ऑनलाइन सेल में सबसे ज्यादा योगदान मोबाइल और फैशन जैसी श्रेणियों का रहने वाला है. कुल बिक्री में इनका योगदान 50 फीसदी के बराबर रह सकता है. क्विक कॉमर्स की हिस्सेदारी ग्रॉसरी की बिक्री में तेजी से बढ़ रही है. रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि फेस्टिव सीजन में ग्रॉसरी की ऑनलाइन बिक्री में क्विक कॉमर्स का योगदान 50 फीसदी पर पहुंच सकता है, जो पिछले साल 37.6 फीसदी पर रहा था.

27 सितंबर से फेस्टिव सीजन सेल

दरअसल त्योहारी महीनों के दौरान हर साल भारत में विभिन्न सेक्टरों में बिक्री तेज हो जाती है. त्योहारों के दौरान लोग ग्रॉसरी से लेकर कपड़े और स्मार्टफोन व अन्य घरेलू उपकरण से लेकर कार व बाइक तक की जमकर खरीदारी करते हैं. फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर ई-कॉमर्स कंपनियां स्पेशल सेल भी लगाती हैं. इस बार अमेजन और फ्लिपकार्ट के फेस्टिव सीजन सेल की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

14 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित