होम / टेक / WhatsApp में शामिल होगा ये फीचर, जल्द ही किसी खास सिलेब्रिटी की आवाज में आपसे बातें करेगा Meta AI

WhatsApp में शामिल होगा ये फीचर, जल्द ही किसी खास सिलेब्रिटी की आवाज में आपसे बातें करेगा Meta AI

पॉप्युलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में जल्द यूजर्स को Meta AI से बातें करने का विकल्प वॉइस मोड के साथ मिलने वाला है. इसमें यूजर्स Meta AI के लिए अपनी फेवरेट आवाज चुन पाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप व्हाट्सऐप यूज करते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, मेटा (Meta) की ओनरशिप वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप (WhatsApp) को इस्तेमाल करने का अनुभव अब आपके लिए और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है. फिलहाल यूजर्स को मेटा एआई (Meta AI) का एक्सेस चैटबॉट के तौर पर मिल रहा है, लेकिन जल्द आप इससे बातें भी कर सकेंगे. इतना ही नहीं Meta AI के लिए यूजर्स को अपनी पसंद की आवाज चुनने का भी मौका मिलेगा. तो आइए जानते हैं इस नए फीचर में और क्या खास होने वाला है?

मिलेगा अपनी पसंद के सिलेब्रिटी की आवाज सुनने का विकल्प

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए फीचर में यूजर्स को कई आवाजों में से अपनी फेवरेट चुनने का विकल्प दिया जाएगा, जिसमें वे मेटा एआई से बात करना चाहते हैं. कुछ पब्लिक फिगर्स की आवाजें भी लिस्ट में शामिल की जाएंगी. आप चाहें तो किसी सिलेब्रिटी की आवाज चुन सकते हैं या फिर स्टॉक वॉइस का चुनाव कर सकते हैं. मेटा एआई वॉइस मोड के साथ AI टूल आपसे किसी इंसान की तरह बातें करेगा. इन अलग-अलग आवाजों में अलग पिच, टोन और एक्सेंट्स सुनने को मिलेंगे, जिससे हर तरह के यूजर्स अपनी पसंद चुन सकें. बता दें, ऐसा ही विकल्प यूजर्स को अभी चैटजीपीटी (ChatGPT) ऐप में दिया जा रहा है, जिसके वॉइस मोड के लिए वे चार अलग-अलग आवाजों में से चुन सकते हैं.

इन दो एक्सेंट में बात करेंगे सिलेब्रिटीज

नए मेटा एआई वॉइस मोड फीचर के लिए यूजर्स को जिन आवाजों में से चुनने का विकल्प मिलेगा, उनकी लिस्ट में तीन आवाजें UK एक्सेंट और दो US एक्सेंट वाली हैं. इसके अलावा चार पब्लिक फिगर्स की आवाजें लिस्ट का हिस्सा हैं. हालांकि, अभी इनके नाम सामने नहीं आए हैं लेकिन संभव है कि वे कोई लोकप्रिय सिलेब्रिटी, सिंगर या फिर इनफ्लुएंसर हों. आने वाले कुछ सप्ताह में ये नया फीचर सभी यूजर्स के फोन में रोलआउट किया जाएगा. WhatsApp में शामिल होगा ये फीचर, जल्द ही किसी खास सिलेब्रिटी की आवाज में आपसे बातें करेगा Meta AI पॉप्युलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में जल्द यूजर्स को Meta AI से बातें करने का विकल्प वॉइस मोड के साथ मिलने वाला है. इसमें यूजर्स Meta AI के लिए अपनी फेवरेट आवाज चुन पाएंगे.

इसे भी पढ़ें-NCR में घर खरीदने वालों के लिए टॉप रियल्टी हॉट-स्पॉट बन गया है यह इलाका, जानिए क्यों?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

38 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago