होम / टेक / Meta पेश करने जा रहा ये नया फीचर, किशोरों को ऐसे होगा फायदा

Meta पेश करने जा रहा ये नया फीचर, किशोरों को ऐसे होगा फायदा

यह फीचर खास किशोरों यानी 16 साल की उम्र से कम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोशल मीडिया पर आजकल कोई भी वीडियो वायरल हो जाती है, फिर चाहे वह समाज या छोटे बच्चों पर भी नेगेटिव प्रभाव क्यों न डालती हो. ऐसे में पैरेंट्स को हर समय डर रहता है कि कहीं उनका बच्चा इंस्टाग्राम (Instagram) पर किसी तरह का गलत कंटेंट तो नहीं देख रहा. पैरेंट्स की इस परेशानी को कंपनी ने अब दूर कर दिया है. दरअसल, मेटा इंस्टाग्राम टीन अकाउंट (Instagram Teen Accounts) पेश करने जा रही है. यह फीचर खास किशोरों यानी 16 साल की उम्र से कम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाया गया है. तो आइए जानते हैं इस अकाउंट को यूज करने के क्या फायदे  हैं?

पैरेंट्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल
Instagram Teen Account के तहत आपका बच्चा इंस्टाग्राम तो इस्तेमाल कर पाएगा, लेकिन इसे पैरेंट्स यानी आप ही गाइड कर सकेंगे. टीन अकाउंट कंपनी की ओर से बिल्ट-इन प्रोटेक्शन है, जिसके साथ बच्चों को कौन कॉन्टैक्ट कर सकता है और वे क्या कंटेंट देख सकते हैं दोनों चीजें कंट्रोल होंगी. इस अकाउंट के साथ टीनएजर्स को अपने इंटरेस्ट का कंटेंट एक्सप्लोर करने में मदद मिलेगी.

टीन अकाउंट में ऑटोमैटिकली बदल जाएगा टीनएजर्स का अकाउंट 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे सभी इंस्टाग्राम यूजर्स, जिनकी उम्र 16 साल से कम है, उन सभी के अकाउंट टीन अकाउंट में ऑटोमैटिकली बदल जाएंगे. 16 साल से कम उम्र के बच्चों को अब कुछ खास सेटिंग में बदलाव के लिए भी अपने पैरेंट्स की अनुमति लेना जरूरी होगा.

टीन अकाउंट में ये होंगे बदलाव
1. प्राइवेट अकाउंट- डिफॉल्ट प्राइवेट अकाउंट के साथ टीन्स को नए फॉलोअर्स एक्सेप्ट करने की जरूरत होगी, जो लोग टीन्स को फॉलो नहीं करते वे इनसे न ही बात कर सकेंगे न ही इनका कंटेंट देख सकेंगे. यह नियम 16 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए लागू होगा.

2. मैसेजिंग रिस्ट्रिक्शन- अब टीन्स को स्ट्रिक्ड मैसेजिंग सेटिंग्स में प्लेस कर दिया जाएगा. इन सेटिंग्स के साथ अनजान लोग टीन्स को आसानी से मैसेज नहीं कर सकेंगे.

3. सेंसिटिव कंटेंट कंट्रोल- टीन्स अब प्लेटफॉर्म पर सेंसिटिव कंटेंट वॉच नहीं कर सकेंगे. इसमें लड़ाई-झगड़ों की रील्स भी शामिल रहेंगी.

4. टाइम लिमिट रिमांडर- टीन्स को अब ऐप पर 60 मिनट बिताने के बाद ऐप छोड़ने का नोटिफिकेशन मिलेगा. यह नोटिफिकेशन टीन अकाउंट पर हर रोज भेजा जाएगा.

5. स्लीप मोड इनेबल- टीन अकाउंट के लिए स्लीप मोड रात 10 बजे के बाद शुरू हो जाएगा और सुबह के 7 बजे तक इनेबल रहेगा. इस समय तक नोटिफिकेशन म्यूट रहेंगी और डीएम के लिए ऑटो रिप्लाई काम करेंगे.

6. लिमिटेड इंटरेक्शन- टीन जिन लोगों को फॉलो करेंगे वे ही उन्हें टैग और मेंशन कर सकेंगे. इसके साथ ही अकाउंट में कंपनी की ओर से एंटी-बुलिंग जैसे फीचर टर्न ऑन हो जाएंगे.

इन देशों से होगी शुरुआत
इंस्टाग्राम के एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार शुरुआती फेज में यह नया बदलाव अमेरिका में रहने वाले यूजर्स के लिए किया जाएगा. 60 दिनों के अंदर यूएस, यूके, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बदलाव पेश होगा. इसके बाद इस साल के अंत तक इसमें यूरोपियन यूनियन को शामिल कर लिया जाएगा. इस साल के अंत तक मेटा के दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी इस तरह की सुविधा लाई जाएगी. ऐसे में अगले साल की शुरुआत तक ये फीचर भारतीय यूजर्स के लिए भी रोलआउट कर दिया जाएगा.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

8 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

9 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

12 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

10 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

11 hours ago