✕

होम / बिजनेस / बजाज हाउसिंग फाइनेंस के बाद अब आएगा HDB Financial का IPO, इतने करोड़ के नए शेयर होंगे जारी

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के बाद अब आएगा HDB Financial का IPO, इतने करोड़ के नए शेयर होंगे जारी

RBI ने HDB फाइनेंशियल सर्विसेज को अपर लेयर NBFC कैटेगरी में नोटिफाई किया हुआ है. ये कंपनी पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, बिजनेस लोन, ऑटो लोन आदि मुहैया कराती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी (HDFC) बैंक की नॉन-बैंकिंग सहायक कंपनी HDB फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने IPO की योजना को मंजूरी दे दी है. एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि IPO में 2,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. साथ ही मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ऑफर फॉर सेल भी रहेगा. इसके अलावा शेयरहोल्डर कोटा भी होगा. तो आइए जानते हैं ये आईपीओ मार्केट में कब लॉन्च होगा?

एचडीएफसी बैंक की है इतनी हिस्सेदारी

HDB फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में एचडीएफसी बैंक की हिस्सेदारी 94.64 प्रतिशत है. बैंक इस पब्लिक इश्यू के लिए बैंकर्स को शॉर्टलिस्ट कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एचडीएफसी बैंक HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए 78,000-87,000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन चाह रहा है. इस IPO में बैंक अपनी 10-15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकता है, जिससे 7,800-8,700 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं. इससे बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेशियो मजबूत होगा.

आईपीओ कब होगा लॉन्च?

बता दें, HDB फाइनेंशियल सर्विसेज पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, बिजनेस लोन, ऑटो लोन आदि मुहैया कराती है. जानकारी के अनुसार HDB फाइनेंशियल सर्विसेज अपने आईपीओ को इस साल दिसंबर या अगले वित्त वर्ष तक जारी कर सकती है.

NBFC कैटेगरी में नोटिफाई

आरबीआई ने HDB फाइनेंशियल सर्विसेज को अपर लेयर NBFC कैटेगरी में नोटिफाई किया हुआ है. नियमानुसार अपर लेयर NBFC के लिए इस कैटेगरी में नोटिफाई होने के 3 साल के अंदर शेयर बाजारों में लिस्ट होना जरूरी है. 9 सितंबर को डायवर्सिफाइड NBFC बजाज हाउसिंग फाइनेंस की शेयर बाजार में ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग हुई और आईपीओ निवेशकों का पैसा एक झटके में डबल हो गया.

(डिसक्लेमर : यह खबर केवल आपको जानकारी देने के लिए है. BW हिंदी आपको इसमें निवेश की सलाह नहीं देता है. शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए कहीं भी निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.)

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

14 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित