होम / टेक / चुटकियों में चल जाएगा गायब Phone का पता, सरकार ने तैयार किया Tracking System

चुटकियों में चल जाएगा गायब Phone का पता, सरकार ने तैयार किया Tracking System

ट्रैकिंग सिस्टम को अब देशभर में लागू किया जा रहा है. इसकी मदद से लोग अपने खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक और ट्रैक कर सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फोन खोने या चोरी होने पर सबसे बड़ी चिंता होती है, उसमें मौजूद डेटा की. पुलिस स्टेशन में शिकायत से लेकर तमाम जतन के बाद भी इसकी कोई गारंटी नहीं होती कि फोन मिल ही जाएगा या उसके डेटा का दुरुपयोग नहीं होगा. लेकिन जल्द ही आप इस चिंता से मुक्त हो जाएंगे. क्योंकि सरकार इस हफ्ते एक ट्रैकिंग सिस्टम शुरू करने जा रही है. जिसकी मदद से लोग अपने गायब या चोरी हो चुके मोबाइल फोन को ब्लॉक कर सकेंगे या उसका पता लगा सकेंगे.

सफल रहा है ट्रायल
सेंटर फॉर डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (CDoT) द्वारा सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) सिस्टम को प्रायोगिक आधार पर चला रहा है. 17 मई को इसे पूरे देश में लॉन्च किया जाएगा. इस साल मार्च में दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित पांच राज्यों में इसका ट्रायल शुरू किया गया था. ट्रायल में मिली सफलता को ध्यान में रखते हुए अब इसे पूरे देश में लागू किया जा रहा है. इसकी मदद से चोरी या गायब हुए फोन को खोजना या उसे ब्लॉक करना आसान हो जाएगा.  

नई खूबियां जोड़ी गईं 
CDoT के सीईओ राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि सिस्टम तैयार है और अब इसे देशभर में लागू किया जा रहा है. इसकी मदद से लोग अपने खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक और ट्रैक कर सकेंगे. क्लोन्ड मोबाइल फोन के इस्तेमाल का पता लगाने के लिए इसमें नई खूबियां भी जोड़ी गई हैं. जल्द ही स्मार्टफोन यूजर CEIR वेबसाइट या KYM (नो योर मोबाइल) ऐप के माध्यम से अपना खोया हुआ फोन ब्लॉक कर पाएंगे. लॉन्च के बाद शुरुआत में ये सुविधा केवल कुछ राज्यों में ही होगी, उसके बाद धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा.

कामयाबी के आंकड़े 
सरकार ने देश में मोबाइल की बिक्री से पहले 15 डिजिट के IMEI का खुलासा करना जरूरी कर दिया है. लिहाजा, मोबाइल नेटवर्क के पास मंजूर IMEI नंबरों की लिस्ट होगी. इससे उनके नेटवर्क में अनधिकृत मोबाइल फोन की एंट्री का भी पता चल सकेगा. टेलीकॉम ऑपरेटर्स और CEIR सिस्टम के पास डिवाइस के IMEI नंबर और उससे जुड़े मोबाइल नंबर की जानकारी होगी. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने CEIR की मदद से 1.28 करोड़ के 711 फोन बरामद किए हैं. ये फोन खो गए थे या चोरी हो गए थे. वहीं, अब तक इस सिस्टम के जरिए 4,77,996 फोन ब्लॉक किए गए हैं और 2,42,920 फोन ट्रैक किए जा चुके हैं.  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

8 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

7 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

10 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

11 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

12 hours ago