होम / टेक / लीजिए बाजार में आ गया दुनिया का सबसे छोटा डिस्प्ले वाला Smartphone, ये है नाम 

लीजिए बाजार में आ गया दुनिया का सबसे छोटा डिस्प्ले वाला Smartphone, ये है नाम 

यूनिक मोबाइल फोन बनाने के लिए फेमस चीनी कंपनी यूनिहर्ट्ज ने दुनिया का सबसे छोटा डिस्प्ले वाला फोन लॉन्च किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोबाइल कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए प्रयोग करती रहती हैं. अब चाइनीज स्मार्टफोन मेकर यूनिहर्ट्ज (Unihertz) ने एक ऐसा फोन लॉन्च किया है, जो सबसे अलग है. ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले इस स्मार्टफोन का नाम 'जैली स्टॉर' है और इसमें केवल 3 इंच डिस्प्ले है. कंपनी का दावा है कि 'जैली स्टॉर' लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 बेस्ड दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन है. 

ये है स्पेसिफिकेशन
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Unihertz ने 'जैली स्टॉर' के रियर पैनल में ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ 'नथिंग फोन 1' की तरह LED नोटिफिकेशन लाइट दी है. साथ ही, इसका बैक पेनल भी ट्रांसपेरेंट है, जिससे फोन के इंटरनल पार्ट्स साफ दिखाई देते हैं. दुनिया के सबसे छोटे डिस्प्ले वाले इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Jelly Star में 480 x 854 पिक्सल रिजोल्यूशन के वाली 3 इंच की LED डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है. फोन में मीडियाटेक हीलियो जी-99 आक्टाकोर प्रोसेसर है और ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

फोन में दमदार कैमरा 
इस मोबाइल फोन के कैमरे की बात करें, तो कंपनी ने Jelly Star में 48 MP का सिंगल रियर कैमरा दिया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 MP का फ्रंट कैमरा है. पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 2000mAH की बैटरी दी गई है. फोन के साइज के लिहाज से बैटरी भी छोटी है. हालांकि, Unihertz का दावा है कि फुल चार्ज होने के बाद इसकी बैटरी पूरे दिन चलेगी. कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया है. इसके साथ ही इसमें माइक्रो SD कार्ड का पोर्ट भी दिया गया है. 

इतनी रखी है कीमत
Jelly Star को फिलहाल हांगकांग में लॉन्च ​किया गया है. कंपनी की दूसरे देशों में इसे कब लॉन्च करने की योजना है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. अब इसकी कीमत की भी बात कर लेते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय करेंसी के अनुसार 'जैली स्टॉर' की कीमत लगभग 17 हजार रुपए हैऔर यह ग्राहकों के लिए अक्टूबर से उपलब्ध होगा. Unihertz का मुख्यालय शंघाई में है और कंपनी यूनिक स्मार्टफोन बनाने के लिए पहचानी जाती है. कंपनी का दावा है कि 'जैली स्टॉर' लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 बेस्ड दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

7 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

2 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

11 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

7 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

9 hours ago