होम / टेक / Budget में वित्त मंत्री ने कर दी ऐसी घोषणा, पड़ोसी China की बढ़ जाएगी टेंशन!

Budget में वित्त मंत्री ने कर दी ऐसी घोषणा, पड़ोसी China की बढ़ जाएगी टेंशन!

वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इनोवेशन को बढ़ावा देने को लेकर बड़ी घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट में एक ऐसी घोषणा भी की है, जिससे चीन की टेंशन बढ़ जाएगी. केंद्रीय बजट 2024 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का कॉर्पस (फंड) तैयार किया जाएगा. इसके साथ ही सरकार की पड़ोसी देश चीन से टेक ब्रैंड्स को भारत बुलाने की भी तैयारी है. दुनिया की तमाम बड़ी टेक कंपनियां चीन में मैन्युफैक्चरिंग करती हैं, लेकिन कोरोना के बाद से उनका रुझान भारत की ओर बढ़ा है. ऐसे में फाइनेंस मिनिस्टर की ये घोषणा उन्हें आकर्षित कर सकती है. 

जल्द पेश होगी नई योजना
भारत सरकार चीन की मौजूद टेक इंडस्ट्री को पीछे छोड़ने की तैयारी में जुटी हुई है और बजट की घोषणा इसी का हिस्सा है. वित्त मंत्री ने बताया कि किस तरह भारत ने विदेशी कंपनियों के लिए दरवाजे खोले हैं और उनके साथ मिलकर स्वदेशी कंपनियां विकास कर रही हैं. निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि देश में डीप-टेक टेक्नोलॉजी को मजबूत करने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए भी जल्द एक नई योजना लाई जाएगी. इनोवेशन को विकास की नींव बताते हुए फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि इसके लिए 50 वर्षों का इंट्रेस्ट-फ्री लोन देते हुए 1 लाख करोड़ रुपए का कॉर्पस (फंड) तैयार किया जाएगा. ताकि रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दिया जा सके.

सप्लाई चेन हुई है प्रभावित
वित्त मंत्री ने कहा कि इनोवेशन या रिसर्च से जुड़ी कंपनियों को लंबे समय के लिए वित्तीय मदद और कम या शून्य ब्याज दर पर लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी. मालूम हो कि COVID-19 महामारी के चलते चीन में सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से टेक कंपिनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. ऐसे में यह कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं. iPhone बनाने वाली कंपनी Apple भारत को लेकर अपनी योजना पहले ही स्पष्ट कर चुकी है. इसके अलावा, ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन सहित कई दूसरी कंपनियां भी भारत में पैर जमाने पर फोकस कर रही हैं.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

29 minutes ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

4 hours ago