होम / टेक / 25,000 में चाहिए फोन? Flipkart और Amazon की सेल से चुनिए बेस्ट विकल्प!

25,000 में चाहिए फोन? Flipkart और Amazon की सेल से चुनिए बेस्ट विकल्प!

लोग जितनी बेताबी से फेस्टिव सीजन का इंतजार करते हैं, उससे कहीं ज्यादा बेसब्री से फेस्टिव सीजन की सेल का इंतजार भी करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मिडरेंज स्मार्टफोन इस वक्त सभी लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. अगर आप भी अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल सही है. दरअसल इस वक्त भारत की जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन (Amazon) और फ्लिप्कार्ट (Flipkart) की सेल चल रही है और अगर आप भी 25,000 रुपयों की कीमत में अच्छी डील तलाश रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ शानदार विकल्प लेकर आये हैं. 

Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days
भारत में लोग जितनी बेताबी से फेस्टिव सीजन का इंतजार करते हैं, उससे कहीं ज्यादा बेसब्री से लोगों को फेस्टिव सीजन के आस-पास होने वाली सेल का इंतजार रहता है. इस वक्त जहां एक तरफ अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (Amazon Great Indian Festival) सेल जारी है, वहीं दूसरी तरफ फ्लिप्कार्ट की बिग बिलियन डे सेल (Flipkart Big Billion Day Sale) भी चल रही है. इन दोनों ही सेल में 25,000 रूपए की कीमत में ये बेस्ट ऑप्शन आपको प्रदान किये जा रहे हैं: 

1.    मोटोरोला एज 40 (Motorla Edge 40): मोटोरोला एज 40 को मीडियाटेक के डिमेंसिटी 8020 प्रोसेसर से ताकत मिलती है और इस फोन में आपको 6.55 इंच वाला एक P-OLED डिस्प्ले प्रदान किया जाता है और इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है. इसके साथ ही फोन में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप भी प्रदान किया जाता है और इस सेटअप में मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. इसके साथ ही फोन में आपको 68 वाट की फास्ट चार्जिंग भी प्रदान की जाती है.

2.    शाओमी रेडमी नोट12 प्रो 5G (Xiaomi Redmi Note 12 Pro 5G): सैमसंग की ही तरह शाओमी (Xiaomi) की रेडमी (Redmi) की भी अपनी नोट सीरीज है लेकिन सैमसंग के मुकाबले यह ज्यादा किफायती है. शाओमी नोट 12 प्रो 5G, इसी सीरीज का फोन है और इसे मीडियाटेक डिमेंसिटी 1080 प्रोसेसर से ताकत मिलती है. फोन में आपको आपको एक AMOLED डिस्प्ले मिलता है और इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा. इसके साथ ही इस फोन में आपको 67 वाट की फास्ट चार्जिंग और 5000 mAh की बैटरी भी प्रदान की जाती है. इस फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है और इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. 

3.    वनप्लस नोर्ड CE 3 लाइट 5G (Oneplus Nord CE 3 Lite 5G): अगर आप बजट में वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो वनप्लस नोर्ड CE 3 लाइट 5G आपके लिए काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. इस फोन को स्नैपड्रेगन 695 5G (Snapdragon 695 5G) प्रोसेसर से ताकत मिलती है. इस फोन में आपको IPS LCD डिस्प्ले मिलता है और यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट वाला एक पैनल है. इस फोन में भी आपको 67 वाट की फास्ट चार्जिंग मिलती है और फोन में आपको 5000 mAh की बैटरी भी मिलती है.

4.    रियलमी 11प्रो+ 5G (Realme 11Pro+ 5G): इस फोन को 2023 की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था. इस फोन को मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से ताकत मिलती है. यह फोन 120 Hz रिफ्रेश रेट वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है और फोन मेमिन आपको 5000 mAh की बैटरी भी प्रदान की जाती है. इसके साथ ही फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है और इस सेटअप में मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का है. 

5.    IQOO जी7 प्रो (IQOO Z7 Pro): अगर आप 25,000 रुपयों के बजट में एक अच्छा गेमिंग फोन तलाश रहे हैं तो IQOO जी7 प्रो आपके लिए काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. इस फोन को मीडियाटेक के 7200 चिपसेट से ताकत मिलती है और इस फोन में आपको 6.67 इंच वाला एक AMOLED डिस्प्ले भी देखने को मिलता है और इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. फोन में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है और 4600 mAh की बैटरी के साथ-साथ फोन में 66 वाट की फास्ट चार्जिंग भी प्रदान की जाती है. 
 

यह भी पढ़ें: Israel और Hamas के युद्ध से सहमा शेयर बाजार, आगे क्या होगा हाल

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago