होम / टेक / IPhone करते हैं इस्तेमाल, तो हो जाइए सावधान, Apple ने जारी की बड़ी चेतावनी

iPhone करते हैं इस्तेमाल, तो हो जाइए सावधान, Apple ने जारी की बड़ी चेतावनी

Apple ने चेतावनी दी है कि उनके iPhone पर इजरायली एनएसओ समूह के विवादास्पद पेगासस मैलवेयर सहित Mercenary Spyware द्वारा हमला किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप iPhone का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. Apple ने 91 अन्य देशों के साथ-साथ भारत में अपने कुछ यूजर्स को साइबर अटैक का एक नोटिफिकेशन भेजा है. एप्पल ने चेतावनी दी है कि उनके iPhone पर इजरायली एनएसओ (NSO) समूह के विवादास्पद पेगासस मैलवेयर सहित Mercenary Spyware द्वारा हमला किया जा सकता है. 

Apple ने यूजर्स को किया अलर्ट

भारत में प्रभावित यूजर्स को खतरे की नोटिफिकेशन ईमेल भेजी गई थी. यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों को Apple से इसकी सूचना मिली है. ईमेल में एनएसओ-ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें कहा गया है कि इस तरह के टूल का इस्तेमाल ग्लोबल स्तर पर लोगों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है. बता दें, Apple भारत और 91 अन्य देशों में iPhone यूजर्स को ये अलर्ट भेजा है.

ZOHO ने इस इलेक्ट्रॉनिक वेंचर को किया लॉन्च, जानिए क्या काम करेगा यह वेंचर?

पहले भी कई बार एप्पल दे चुका है अलर्ट

Apple द्वारा इस तरह की चेतावनी जारी करने का यह दूसरा मामला है. अक्टूबर 2023 में कंपनी ने भारत सहित विभिन्न देशों में यूजर्स को संभावित State-Sponsored अटैक के बारे में सचेत किया था. कंपनी ने कथित तौर पर 2021 के बाद से 150 से अधिक देशों में यूजर्स को समान अटैक की नोटिफिकेशन भेजी हैं. 2021 से पहले Apple और Google दोनों ने भारत सहित ग्लोबल स्तर पर यूजर्स को अलर्ट नोटिफिकेशन भेजी थी, जिसमें उन्हें आगाह किया गया था कि उनके डिवाइस के साथ दूर से छेड़छाड़ की गई हो सकती है. इजरायली कंपनी NSO द्वारा निर्मित स्पाइवेयर पेगासस द्वारा अटैक किया जा सकता है.

क्या है स्पायवेयर?

स्पायवेयर यानी जासूसी या निगरानी के लिए इस्तेमाल होने वाला सॉफ्टवेयर. इसके जरिए किसी फोन को हैक किया जा सकता है. हैक करने के बाद उस फोन का कैमरा, माइक, मैसेजेस और कॉल्स समेत तमाम जानकारी हैकर के पास चली जाती है. इस स्पायवेयर को इजराइली कंपनी NSO ग्रुप ने बनाया है. पेगासस को किसी भी फोन या किसी अन्य डिवाइस में रिमोटली इंस्टॉल किया जा सकता है. सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके भी आपके फोन में पेगासस को इंस्टॉल किया जा सकता है. इनता ही नहीं, वॉट्सऐप मैसेज, टेक्स्ट मैसेज, SMS और सोशल मीडिया के जरिए भी यह आपके फोन में इंस्टॉल किया जा सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

2 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

10 hours ago