होम / टेक / 5G सेवा शुरू होने की तारीख आई सामने, इन 13 शहरों में सबसे पहले होगी स्टार्ट

5G सेवा शुरू होने की तारीख आई सामने, इन 13 शहरों में सबसे पहले होगी स्टार्ट

आपको बता दें कि 5G सर्विस पूरे देश में एकसाथ शुरू नहीं होगी, बल्कि इसे स्टेप बाई स्टेप शुरू किया जाएगा. 5G सर्विस सबसे पहले देश के 13 शहरों में शुरू किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अब सुपरफास्ट स्पीड में वीडियो डाउनलोड करने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि देश के कई इलाकों में 12 अक्टूबर तक 5G सर्विस चालू हो जाएगी. देश में संचार क्रांति का एक नया युग शुरू होने जा रहा है. 15 अगस्त के दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि 5G टेक्नोलॉजी का इंतजार खत्म होने वाला है. अब हर गांव को डिजिटल इंडिया का बेनेफिट मिलेगा.

इन 13 शहरों में सबसे पहले शुरू होगी 5G सेवा
आपको बता दें कि 5G सर्विस पूरे देश में एकसाथ शुरू नहीं होगी, बल्कि इसे स्टेप बाई स्टेप शुरू किया जाएगा. 5G सर्विस सबसे पहले देश के 13 शहरों में शुरू किया जाएगा. ये शहर हैं : दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बंगलुरू, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, जामनगर और पुणे.

क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने
केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5G की लॉन्चिंग पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उन्हें 12 अक्टूबर तक 5G सर्विस लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है. उन्होंने कहा, "हम 5G सेवाओं को जल्दी शुरू करना चाह रहे हैं. दूरसंचार ऑपरेटर पर तेजी से इस काम में लगे हुए हैं. उम्मीद है कि 12 अक्टूबर तक 5जी सेवाएं शुरू हो जाएंगी."

सात दिन तक चली नीलामी
गौरतलब है कि सात दिन और 40 राउंड की बोली प्रक्रिया के बाद 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी पूरी हुई थी. सरकार को इस नीलामी से 1,50,173 करोड़ रुपये मिले हैं. 5G स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रकिया में 4 कंपनियों ने हिस्सा लिया था. मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो, सुनील भारती मित्तल की भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अडानी डेटा नेटवर्क्स. इन चारों कंपनियों के सामने 10 बैंड्स के कुल 72 GHz स्पेक्ट्रम को ब्लॉक पर रखा गया था, जिनकी कुल कीमत 4.3 लाख करोड़ रुपए थी.

किसको क्या मिला
स्पेक्ट्रम की होड़ में चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन बाजी मारी मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने. रिलायंस जियो ने 24,740 MHz 5G स्पेक्ट्रम खरीदा, जिसकी कीमत 88,078 करोड़ रुपये. रिलायंस जियो ने 700 MHz, 800 MHz, 1800 MHz, 3300 MHz, 26 GHz के लिए स्पेक्ट्रम खरीदा है. 
नंबर दो पर रही सुनील भारती मित्तल की भारती एयरटेल 43,084 करोड़ रुपये खर्च करके 19867.8 MHz स्पेक्ट्रम हासिल किया, जिसमें 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 3300 MHz, 26 GHz बैंड के स्पेक्ट्रम शामिल हैं. तीसरे नंबर पर रही वोडाफोन आइडिया जिसने 18,799 करोड़ रुपये खर्च करके 6,228 MHz खरीदा, जिसमें 1800 MHz, 2100 MHz, 2500 MHz, 3300 MHz, 26 GHz शामिल है. और चौथे नंबर पर अडानी डेटा रही, जिसने सिर्फ  400 MHz स्पेक्ट्रम खरीदा और इसके लिए 212 करोड़ रुपये चुकाए.

VIDEO : गुजरे जमाने की बात हो जाएंगे FASTag इस तरह होगी टोल टैक्स की वसूली


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago