होम / सक्सेस स्टोरी / ये दो भाई बनाते हैं आपकी दिवाली धमाकेदार! पटाखों से जुड़ी ये कहानी नहीं जानते होंगे आप

ये दो भाई बनाते हैं आपकी दिवाली धमाकेदार! पटाखों से जुड़ी ये कहानी नहीं जानते होंगे आप

मुर्गा छाप पटाखों की इस इंडस्ट्री में अलग ही पहचान है. आज की तारीख में कई पटाखा कंपनियां हैं, लेकिन देश में पटाखा कारोबार खड़ा करने में दो भाईयों की कहानी अहम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: दिवाली में पटाखों (Diwali Firecrackers) के बिना मजा नहीं, बचपन से हम सुतली बम, फुलझड़ी, अनार, रॉकेट और न जाने कितने तरह के बम फोड़ते आए हैं. पटाखों की सतरंगी रौशनी और धमाके की आवाज के बिना दिवाली अधूरी सी लगती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दिवाली के इन पटाखों के पीछे कौन है? 

मुर्गा छाप पटाखों की धमक

आप अगर गौर करेंगे तो आपको पता चलेगा कि इन पटाखों पर ज्यादातर मुर्गा छाप ब्रांड लिखा होता है. क्या आपको पता है कि इसकी शुरुआत कब हुई थी, और क्यों इसके सामने दूसरे पटाखे फीके लगते हैं. भारत में पटाखों का व्यापार करोड़ों रुपये का है. सिर्फ दिवाली ही नहीं, कई दूसरे मौकों पर भी पटाखों की डिमांड रहती है, जैसे - शादी, चुनावी सेलिब्रेशन वगैरह. दुनिया में सबसे ज्यादा पटाखे चीन में बनाए जाते हैं, भारत इसमें दूसरे नंबर है. चेन्नई से 500 किलोमीटर दूर एक जगह है शिवाकाशी, यहां पर भारत के 80 परसेंट पटाखों का निर्माण होता है. यहां पर करीब 1000 पटाखा इंडस्ट्रीज हैं. 

माचिस से शुरू हुई दो भाईयों की कहानी 
मुर्गा छाप (Cock Brand) पटाखों की इस इंडस्ट्री में अलग ही पहचान है. आज की तारीख में कई पटाखा कंपनियां हैं, लेकिन देश में पटाखा कारोबार खड़ा करने में दो भाईयों की कहानी अहम है. ये दोनों चचेरे भाई हैं- शनमुगा नाडर और अय्या नाडर. ये दोनों तमिलनाडु के शिवाकाशी गांव में रहते थे. इन दोनों भाइयों को शिवाकाशी गांव को पटाखों के हब के रूप में विकसित करने का श्रेय जाता है. हालांकि इन दोनों भाइयों ने शुरुआत पटाखे बनाने से नहीं की थी, इन्होंने पहले माचिस बनाने के कारोबार से शुरुआत की. 1922 में दोनों भाई कलकत्ता गए, वहां इन्होंने 8 महीने तक माचिस कारोबार के बारे में समझा और काम सीखा. इसके बाद दोनों भाई शिवाकाशी लौटकर आए, उन्होंने हाथ से बनी माचिस का बिजनेस (National Matches) शुरू किया. इसके बाद इन्होंने जर्मनी से मशीनें मंगवाई और बिजनेस को आगे बढ़ाया. 

पटाखा कारोबार की शुरुआत
1923 में इन्होंने पटाखे का बिजनेस शुरू किया, और ये बिजनेस ऐसा चला कि आजतक इस कारोबार में नंबर वन है. आज दोनों भाईयों की पटाखा कंपनियां स्टैंडर्ड फायर वर्क्स और श्री कालिश्वरी फायर वर्क्स (Sri Kaliswari Fireworks) के नाम से भारत की सबसे बड़ी पटाखा निर्माता कंपनी जानी जाती हैं. श्री कालिश्वरी फायर वर्क्स ही "Cock" ब्रांड या मुर्गा छाप पटाखे बनाती है. पटाखों के अलावा कंपनी और कई क्षेत्रों में भी अपना कारोबार फैला चुकी है. कंपनी काका और कालीकॉक के नाम से माचिस बनाती है, कॉलेज चलाती हैज जिसमें मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स शामिल हैं, कंपनी होटल व्यवसाय में भी है, सड़क निर्माण का भी काम करती है. 

आज प्रदूषण की वजह से कई राज्यों में पटाखों पर बैन है, और पटाखा इंडस्ट्री को इससे नुकसान भी हुआ है. लेकिन अय्या नाडर और शनमुगा भाइयों को इस बात का श्रेय जरूर जाता है कि उन्होंने गरीबी से जूझ रही शिवाकाशी की जनता को एक समृद्ध गांव बना दिया, जिसे "Mini Japan of India" भी कहा जाता है. 

VIDEO: PhonePe का धमाकेदार 'धनतेरस ऑफर', सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

10 hours ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

5 hours ago

भारत-यूके FTA से टेक्सटाइल निर्यात को मिल सकती है 1 अरब डॉलर की बढ़त: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि FTA का फायदा ब्रिटिश सप्लायर्स की तुलना में भारतीय निर्यातकों को अधिक मिलेगा. पहले भारतीय उत्पादों पर 12 प्रतिशत का टैरिफ नुकसान था, जो अब खत्म हो गया है.

7 hours ago

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

12 hours ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

7 hours ago