✕

होम / अप्वाइंटमेंट / सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 months ago

डिफेंस और एवियोनिक्स क्षेत्र की कंपनी सैमटेल एवियोनिक्स ने भारती एयरटेल के अनुभवी पूर्व अधिकारी अखिल गुप्ता को स्ट्रैटेजिक एडवाइजर नियुक्त किया है. इस भूमिका में वह कंपनी की स्पेस, सैटेलाइट, ड्रोन (UAV) और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे नए तकनीकी क्षेत्रों में विस्तार की रणनीति तैयार करने के साथ-साथ वित्तीय प्रबंधन, IPO की तैयारी और कॉर्पोरेट गवर्नेंस को मजबूत करने में मदद करेंगे.

नए टेक्नोलॉजी सेक्टर पर रहेगा फोकस

सैमटेल एवियोनिक्स ने बताया कि अखिल गुप्ता अपनी कंपनी M/s Inversion Advisory Services के माध्यम से स्ट्रैटेजिक एडवाइजर के रूप में जुड़े हैं. वह कंपनी को स्पेस टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट सिस्टम, मानव रहित हवाई वाहन (UAV), ऑप्ट्रॉनिक्स और अन्य अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में विस्तार के लिए रणनीतिक सलाह देंगे.

एयरटेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अनुभव

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

IPO और कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर भी देंगे सलाह

नई भूमिका के तहत अखिल गुप्ता सैमटेल एवियोनिक्स की एविएशन, स्पेस और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार करने में सहयोग करेंगे. इसके अलावा वह कंपनी को वित्तीय प्रबंधन, पूंजी संरचना (कैपिटल स्ट्रक्चर), IPO की तैयारी और कॉर्पोरेट गवर्नेंस से जुड़े मामलों में भी मार्गदर्शन देंगे.

क्या बोले कंपनी के CEO?

सैमटेल एवियोनिक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पुनीत कौरा ने कहा कि अखिल गुप्ता का कंपनी से जुड़ना हमारे लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है. कारोबार को विस्तार देने, रणनीतिक निवेश, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और नई तकनीकों की उनकी गहरी समझ कंपनी को स्पेस, सैटेलाइट, UAV और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ने में मदद करेगी. उनका मार्गदर्शन कंपनी के अगले विकास चरण की मजबूत नींव तैयार करेगा.

अखिल गुप्ता ने क्या कहा?

अखिल गुप्ता ने कहा कि भारत एयरोस्पेस, डिफेंस और स्पेस सेक्टर में तेज विकास के दौर में प्रवेश कर चुका है, जिससे मजबूत तकनीकी और विनिर्माण क्षमता वाली कंपनियों के लिए बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि सैमटेल एवियोनिक्स ने मिशन-क्रिटिकल डिफेंस टेक्नोलॉजी में मजबूत आधार तैयार किया है और नवाचार व आत्मनिर्भरता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता सराहनीय है. ऐसे महत्वपूर्ण समय में कंपनी के साथ जुड़कर वह नेतृत्व टीम के साथ मिलकर भविष्य के लिए तैयार और विस्तार योग्य संगठन बनाने की दिशा में काम करेंगे.

स्पेस और ड्रोन कारोबार पर कंपनी का जोर

गौरतलब है कि सैमटेल एवियोनिक्स फिलहाल अपने पारंपरिक डिफेंस एवियोनिक्स कारोबार से आगे बढ़ते हुए स्पेस टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट सिस्टम, ड्रोन निर्माण और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशंस के क्षेत्र में तेजी से विस्तार कर रही है. ऐसे समय में अखिल गुप्ता की नियुक्ति कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

12 hours ago

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

5 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

2 hours ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

15 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

12 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

13 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

16 hours ago