होम / सक्सेस स्टोरी / रतन टाटा से मिलने की जिद, 12 घंटे इंतजार और बदल गई किस्मत 

रतन टाटा से मिलने की जिद, 12 घंटे इंतजार और बदल गई किस्मत 

अदिति भोसले वालुंज मोबाइल एनर्जी डिस्ट्रीब्यूशन स्टार्टअप रेपोस एनर्जी की फाउंडर हैं और वह चाहती थीं कि उन्हें रतन टाटा जैसा मेंटर मिले.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) के बारे में कहा जाता है कि वह भले ही अपने मन की करें, लेकिन सुनते सबकी हैं. इसी सुनने-सुनाने में कभी-कभी उन्हें कुछ ऐसा मिल जाता है कि उस 'कुछ' से जुड़े लोगों की किस्मत बदल जाती है. पुणे में रहने वालीं अदिति भोसले वालुंज के साथ भी यही हुआ. अदिति मोबाइल एनर्जी डिस्ट्रीब्यूशन स्टार्टअप रेपोस एनर्जी की फाउंडर हैं और वह चाहती थीं कि उन्हें रतन टाटा जैसा मेंटर मिले, जो उन्हें आगे बढ़ने का हुनर सिखा सके. अदिति भोसले वालुंज का ये सपना आज पूरा हो गया है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपने सपने के हकीकत बनने की कहानी बयां की है.   

ऐसे आया ख्याल
रेपोस एनर्जी ने हाल ही में ऑर्गेनिक कचरे से चलने वाला एक मोबाइल इलेक्ट्रिक चार्जिंग व्हीकल लॉन्च किया है. कंपनी की फाउंडर अदिति भोसले वालुंज का कहना है कि रतन टाटा के एक फोन ने उनकी किस्मत बदल दी. अपने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट में उन्होंने बताया है कि कुछ साल पहले उन्होंने चेतन वालुंज के साथ मिलकर रेपोस एनर्जी की शुरुआत की थी. लेकिन आगे बढ़ने के लिए उन्हें किसी के मार्गदर्शन की ज़रूरत थी. तब उनके दिमाग में रतन टाटा का नाम आया. हालांकि, सभी ने अदिति को सलाह दी कि कोई दूसरा नाम सोचें, क्योंकि रतन टाटा के पास इतना समय नहीं होगा. 

पहले नहीं हुई मुलाकात 
अदिति भोसले वालुंज का कहना है कि लोगों ने हतोत्साहित किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने अपने प्रोजेक्ट से जुड़ा प्रिजेंटेशन तैयार किया और पत्र के साथ उसे रतन टाटा को भेज दिया. लेकिन काफी दिनों तक कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद अदिति और चेतन ने मुंबई जाकर रतन टाटा से मिलने का फैसला किया. वह उनके घर तक पहुंच गए, मगर मुलाकात नहीं हुई. करीब 12 घंटे तक इंतजार करने के बाद दोनों वापस होटल आ गए.

फिर हुआ चमत्कार
इसके बाद जो हुआ उस पर अदिति को कुछ देर तक विश्वास ही नहीं हुआ. उन्होंने बताया, 'होटल वापस पहुंचते ही मुझे एक फोन आया. मैंने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से आवाज आई, 'क्या मैं अदिति से बात कर सकता हूं'. इस पर मैंने पूछा कि आप कौन बोल रहे हैं, आवाज आई - 'मैं रतन टाटा बोल रहा हूं, मुझे तुम्हारा पत्र मिला, क्या हम मिल सकते हैं'. 

टाटा ने किया निवेश
अगले दिन अदिति और चेतन निर्धारित समय पर रतन टाटा से मिलने पहुंच गए. दोपहर 11 बजे शुरू हुई बैठक तीन घंटे चली. इस दौरान अदिति और चेतन ने उन्हें अपनी कंपनी का पूरा प्लान समझाया. रतन टाटा को दोनों का प्लान पसंद आया और उसके बाद रेपोस एनर्जी की किस्मत ही बदल गई. टाटा ग्रुप की ओर से रेपोस एनर्जी को 2019 में पहला और 2022 में दूसरा निवेश मिला.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago