होम / सक्सेस स्टोरी / Mother's Day Special: बेस्ट मॉम के साथ Super Woman हैं तृप्ति सोमानी

Mother's Day Special: बेस्ट मॉम के साथ Super Woman हैं तृप्ति सोमानी

तृप्ति सोमानी का मानना है कि हर महिला को देश में विकास में योगदान देना चाहिए. उन्हें दिन में कम से कम 2 घंटे कोई न कोई काम करना चाहिए, फिर चाहे वो समाज सेवा ही क्यों न हो.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Mother's Day Special: तृप्ति सोमानी (Tripti Somani) न केवल एक मां हैं, बल्कि कई मदर्स का जीवन भी संवार रही हैं. तृप्ति उन सभी के लिए एक उदाहरण हैं, जिन्हें लगता है कि मां और करियर की जिम्मेदारी को एक साथ नहीं निभाया जा सकता...या निभाया भी जाता है तो दोनों में से किसी एक का पीछे छूटना लाजमी है. तृप्ति पेशे से CA हैं, अपनी अकाउंटेंसी फर्म संभालती हैं, महिलाओं के जीवन में सफलता के रंग भरने वाली संस्था चलाती हैं और इन सबके बावजूद मां दायित्व को बखूबी निभा रही हैं. 

हर काम महत्वपूर्ण
तृप्ति मानती हैं कि यदि आप वास्तव में कुछ करना चाहते हैं, तो जिम्मेदारियां बोझ नहीं लगतीं. मां की भूमिका निभाना जितनी बड़ी जिम्मेदारी है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी अपने करियर को आकार देना, अपने सपनों को पूरा करना, दूसरों के भरोसे पर खरा उतरना और समाज के लिए कुछ करना भी है. उन्होंने कहा - मैं यदि ये सब कर पा रही हूं, तो केवल इसलिए कि मैं करना चाहती हूं. मेरे लिए हर काम महत्वपूर्ण है और हर काम जरूरी है. सबको दिन में 24 घंटे ही मिलते हैं, और यदि आप जुनूनी हैं, तो कुछ भी कर गुजरने के लिए इतना समय पर्याप्त है. 

हिम्मत और जुनून जरूरी
तृप्ति सोमानी का मानना है कि बच्चों की परवरिश अकेले मां की जिम्मेदारी नहीं होती, पिता को भी इसमें बड़ी भूमिका निभानी होती है. बच्चों की लाइफ में मां और पिता दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है. एक रिसर्च का हवाला देते हुए वह कहती हैं कि यदि माता-पिता दोनों बच्चों को समय देते हैं, अपनी देखरेख में उन्हें बड़ा करते हैं, तो बच्चों के ज्यादा समझदार बनने की संभावना रहती है. मां बनने के बाद कई महिलाएं अपने करियर पर फुल स्टॉप लगा लेती हैं या उनके लिए पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच तालमेल बैठाना संभव नहीं हो पता, इस पर तृप्ति का कहना है कि ये एक बड़ी समस्या है. उन्होंने कहा, 'काफी पढ़ी-लिखी महिलाएं भी यह मान लेती हैं कि मां बनने के बाद उनकी प्रोफेशनल लाइफ का चैप्टर क्लोज हो गया है. इसकी एक वजह है कॉन्फिडेंस की कमी. ये सही है कि ब्रेक के बाद फिर से नौकरी शुरू करना आसान नहीं होता, लेकिन महिलाएं इस बात को अपने जहन में इस कदर बैठा लेती हैं कि उन्हें अपनी प्रोफेशनल लाइफ दोबारा शुरू करना एवरेस्ट चढ़ने जैसा लगता है. वह ये भूल जाती हैं कि हिम्मत और जुनून हो, तो एवरेस्ट भी फतह किया जा सकता है'. तृप्ति का कहना है कि ऐसी स्थिति में महिलाओं को किसी मेंटर से बात करनी चाहिए. कोई न कोई प्रोग्राम जॉइन करना चाहिए. जब वह बाहर निकलेंगी, नए लोगों से मिलेंगी तो उनकी लाइफ में अपने आप बदलाव आएगा. 

Womennovator की शुरुआत
तृप्ति 2002 में पढ़ाई के लिए यूपी से दिल्ली आई थीं और फिर यहीं बस गईं. वह बचपन से ही CA बनना चाहती थीं और उन्होंने अपना ये सपना हकीकत में भी बदला. कई नामी कंपनियों में काम करने के बाद उन्होंने अपना फैमिली बिजनेस संभालने का फैसला लिया. उनकी कंपनी KG Somani & Company एक फाइनेंशियल एडवाइजरी फर्म है. तृप्ति वर्ल्ड बैंक से भी जुड़ी रही हैं और इस वक्त कई कंपनियों के बोर्ड का हिस्सा हैं. 'Womennovator' तृप्ति सोमानी की एक पहल है, जिसका नाम ही उनकी क्रिएटिव और आधुनिक सोच को दर्शाता है. Womennovator के माध्यम से तृप्ति अब तक सैकड़ों महिलाओं की जिंदगी में सफलता के रंग भर चुकी हैं और ये सिलसिला बदस्तूर जारी है. Womennovator का ख्याल मन में कैसे आया, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा - आज टैलेंटेड महिलाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन सही मौके और मदद के अभाव में उनका टैलेंट जाया हो जाता है. इसके अलावा, स्किल ट्रेनिंग देने वाले तो तमाम संस्थान हैं, लेकिन उन स्किल्स का सही यूटिलाइजेशन कभी-कभी मुश्किल हो जाता है. जब मैंने ये महसूस किया, तो Womennovator की कल्पना ने आकार लिया. 

हर भूमिका में हिट
तृप्ति सोमानी को अब तक अनगिनत अवॉर्ड मिल चुके हैं. उनकी कंपनी को Comptroller and Auditor General of India (C&AG) ने 2022 में टॉप 15 फर्म में शामिल किया था. तृप्ति का मानना है कि हर महिला को देश में विकास में योगदान देना चाहिए. उन्हें दिन में कम से कम 2 घंटे कोई न कोई काम करना चाहिए, फिर चाहे वो समाज सेवा ही क्यों न हो. दिन भर की भागदौड़ के बाद तृप्ति अपनी 7 साल की बेटी और पति के साथ समय गुजारती हैं. तृप्ति सोमानी एक मां, एक बिजनेसवुमन और सोशल लीडर, सभी भूमिकाओं को बखूबी निभा रही हैं और हजारों-लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

10 hours ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

5 hours ago

भारत-यूके FTA से टेक्सटाइल निर्यात को मिल सकती है 1 अरब डॉलर की बढ़त: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि FTA का फायदा ब्रिटिश सप्लायर्स की तुलना में भारतीय निर्यातकों को अधिक मिलेगा. पहले भारतीय उत्पादों पर 12 प्रतिशत का टैरिफ नुकसान था, जो अब खत्म हो गया है.

7 hours ago

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

12 hours ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

7 hours ago