✕

होम / ताकत खेल की / Hardik Pandya की एक गलती से पूरी टीम पर जुर्माना, कैप्टन पर बैन का खतरा

Hardik Pandya की एक गलती से पूरी टीम पर जुर्माना, कैप्टन पर बैन का खतरा

मुंबई इंडियंस टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली हार के साथ दोहरा झटका लगा है. BCCI ने हार्दिक पांड्या समेत पूरी टीम पर भारी भरकम जुर्माना ठोका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2024 के सीजन में मंगलवार को 7वीं हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ अब MI के प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीद भी धूमिल हो गई है. मुंबई इंडियंस टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली इस हार के साथ दोहरा झटका लगा है. BCCI ने हार्दिक पांड्या समेत पूरी टीम पर भारी भरकम जुर्माना ठोका है. इसके साथ ही अब कप्तान पांड्या पर बैन का खतरा भी मंडराने लगा है. अगर टीम एक और बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई तो हार्दिक पांड्या को बैन कर दिया जाएगा.

हार्दिक पंड्या पर लगा जुर्माना

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उसमें घर में मुंबई इंडियंस को हार झेलनी पड़ी. मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित समय में अपने 20 ओवर नहीं फेंक पाई थी. ऐसे में हार्दिक पंड्या पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है. BCCI ने अपने बयान में कहा, 'स्लो ओवर रेट से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए पंड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

मुंबई के दूसरे खिलाड़ी भी लपेटे में

ऐसा नहीं है कि जुर्माना सिर्फ कप्तान हार्दिक पंड्या पर लगा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे अन्य सभी खिलाड़ी भी लपेटे में आए हैं. इसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है. इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो का जुर्माना लगाया गया है.

एक और गलती पर हो जाएंगे बैन

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन एक और बार अगर स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लगा दिया जाएगा. हार्दिक पांड्या के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर भी दो बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लग चुका है. मुंबई को पहली बार 18 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर-रेट अपराधों से संबंधित IPL की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया था, जिसे MI ने मुल्लांपुर में 18 रन से जीता था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

9 minutes ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

1 hour ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

2 hours ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

4 hours ago