✕

होम / ताकत खेल की / इन टीमों के साथ पहली बार भारत खेलेगा T20 मैच, जानिए कब और कहां होगी टक्कर

इन टीमों के साथ पहली बार भारत खेलेगा T20 मैच, जानिए कब और कहां होगी टक्कर

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली है. भारत की कोशिश इस साल T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

T20 World Cup 2024 के शुरू होने में अब महज 10 ही दिन का वक्त बचा है. भारतीय टीम जल्द ही यूएसएस (USA) निकलने की तैयारी में है, जहां लीग चरण के मुकाबले खेले जाएंगे. इस बीच टी20 वर्ल्ड कप की बात तो दूर की है, भारतीय टीम उन दो टीमों से भी भिड़ेगी, जिससे पहले कभी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. पाकिस्तान के अलावा उन टीमों को भी भारत के ही ग्रुप में रखा गया है. हम बात कर रहे हैं USA और कनाडा की.

5 जून से शुरु होगा टीम इंडिया का सफर 

टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को खेलती हुई नजर आएगी. इस दिन भारत का मुकाबला आयरलैंड से होगा. ये मैच न्यूयार्क में खेला जाएगा. इसके बाद होगा सबसे बड़ा मुकाबला. 9 जून को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी. इस दिन क्रिकेट का जुनून अपने चरम पर होगा. इस मुकाबले का इंतजार भारत और पाकिस्तान ही नहीं, पूरी दुनिया को रहता है. इसके बाद भारत का मुकाबला उन दो टीमें से होगा, जिनसे भारत ने कभी भी टी20 मैच नहीं खेला है.

इस दिग्गज कंपनी के शेयरों में कत्लेआम, निवेशकों के छूटे पसीने; क्या आपके पास भी है?

इन टीमों से पहली भिड़ेगी भारतीय टीम 

लीग चरण में भारत का तीसरा मुकाबला USA से होगा, चूंकि अमेरिका इस साल के विश्व कप का संयुक्त मेजबान है, इसलिए उसे डायरेक्ट एंट्री मिली है. 12 जून को भारत और अमेरिका की टीमें पहली बार टी20 क्रिकेट में आमने सामने होंगी. भारतीय टीम का अगला मुकाबला 15 जून को होगा, जब उसका मैच कनाडा से होगा. कनाडा से भी भारत ने इससे पहले कभी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. इन चार मैचों के साथ ही भारतीय टीम का लीग चरण समाप्त हो जाएगा.

सुपर 8 में आसानी कर सकती है क्वालिफाई टीम इंडिया

अगर भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप 2 में रहने में कामयाब होती है तो फिर उसकी एंट्री सुपर 8 में हो जाएगी, जहां दूसरे ग्रुप से आने वाली टीमें से भारत का मुकाबला होगा. भारत के अलावा पाकिस्तान की टीम भी इस ग्रुप से सुपर 8 में जाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, लेकिन अगर दोनों टीमें आगे जाती हैं तो भी सुपर 8 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं हो सकता. लेकिन अगर आगे का सफर तय कर टीमें फाइनल तक का पहुंच जाती हैं तो वहां पर एक बार फिर से टक्कर संभव है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

11 hours ago

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

18 minutes ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

49 minutes ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

36 minutes ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

16 hours ago