✕

होम / ताकत खेल की / IPL के बीच इस दिन भारतीय खिलाड़ी होंगे अमेरिका रवाना, रोहित समेत कई प्लेयर्स शामिल

IPL के बीच इस दिन भारतीय खिलाड़ी होंगे अमेरिका रवाना, रोहित समेत कई प्लेयर्स शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के अमेरिका जाने के शेड्यूल में बदलाव हुआ है. रोहित शर्मा की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए न्यूयॉर्क के लिए रवाना होगी, लेकिन रवानगी की तारीखों में बदलाव किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय क्रिकेट टीम के अमेरिका जाने के शेड्यूल में बदलाव हुआ है. टीम के अधिकांश क्रिकेटर और सहयोगी स्टाफ T20 वर्ल्ड कप के लिये 25 मई को न्यूयॉर्क रवाना होगा, जबकि बाकी 26 मई को आईपीएल फाइनल के बाद जायेंगे. इससे पहले आईपीएल प्लेआफ के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी टीमों के सदस्यों को 21 मई को रवाना होना था, लेकिन बाद में योजना में बदलाव हुआ है. अब वे 25 मई को रवाना होंगे. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी.

ये खिलाड़ी पहले होंगे रवाना

IPL 2024 के प्लेऑफ के लिए चार टीमें पक्की हो चुकी हैं. इन टीमों के 5 खिलाड़ियों ऐसे हैं जो प्लेऑफ में खेलते नजर आएंगे. ये खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज हैं. ऐसे में इन 5 खिलाड़ियों को छोड़कर सभी खिलाड़ियों को आईपीएल के बीच टी20 वर्ल्ड कप के लिए उड़ान भरनी होगी. जिसमें रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- भारतीय नागरिकता मिलने के बाद Akshay Kumar ने पहली बार दिया वोट, लोगों को दिया ये संदेश

1 जून को टीम इंडिया का वॉर्मअप मैच

वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच 27 मई से 1 जून अमेरिका, त्रिनिदाद और टोबैगो में खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप से पहले कुल 16 वार्मअप मैच खेले जाएंगे. इस दौरान टीम इंडिया एक वॉर्मअप मैच खेलेगी जो 1 जून को खेला जाना है. टीम इंडिया ये मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी, लेकिन इस मैच का वेन्यू अभी तय नहीं किया गया है.

टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है. टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा की टीमें हैं. भारतीय टीम अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून से खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला खेलेगी. वहीं, अमेरिका से 12 जून और कनाडा से 15 जून को उसका सामना होगा. टीम इंडिया शुरुआती तीन मैच न्यूयॉर्क में खेलेगी. वहीं, ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच फ्लोरिडा में होगा, जिसके बाद टीम सुपर आठ मैचों के लिए वेस्टइंडीज जाएगी.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवीन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेन्द्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज.

रिजर्व प्लेयर्स- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

1 minute ago

छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्तियां

केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में राज्यपालों की नियुक्ति, ओम प्रकाश माथुर और राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का भी तबादला

22 minutes ago

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

14 hours ago

AI के दौर में नाम रखने का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है: दर्पण मुंजाल

Atom.com के संस्थापक और सीईओ ने नाम रखने की रणनीति, प्रीमियम डोमेन और ब्रांड की खोज के भविष्य पर BW Businessworld के साथ विस्तार से चर्चा की.

1 hour ago

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

2 hours ago