होम / सक्सेस स्टोरी / Zerodha और Groww से भी आगे है ये इन्वेस्टमेंट ऐप, Ratan Tata से मिला है समर्थन!

Zerodha और Groww से भी आगे है ये इन्वेस्टमेंट ऐप, Ratan Tata से मिला है समर्थन!

Kavitha Subramanian, रवि कुमार और Shrini Viswanath इस यूनिकॉर्न ऐप के को-फाउंडर हैं और यह ब्रोकरेज ऐप Zerodha को कांटे की टक्कर देता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ब्रोकरेज ऐप Zerodha के फाउंडर नितिन कामथ को हाल ही में Forbes द्वारा भारतीय अरबपतियों की सूची में शामिल किया गया था. लेकिन क्या आप जानते हैं एक ब्रोकरेज यूनिकॉर्न ऐप ऐसा भी है जो Zerodha को कांटे की टक्कर देता है और साथ ही वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान इस यूनिकॉर्न ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई भी की है. 

Upstox ने Zerodha और Groww को छोड़ा पीछे 
हम रतन टाटा के समर्थन वाले ब्रोकरेज यूनिकॉर्न Upstox के बारे में बात कर रहे हैं. Kavitha Subramanian, रवि कुमार और Shrini Viswanath इस यूनिकॉर्न ऐप के को-फाउंडर हैं और यह यूनिकॉर्न ऐप, ब्रोकरेज ऐप Zerodha को कांटे की टक्कर देता है. 2021 में Upstox भारत का 40वां बिलियन-डॉलर स्टार्टअप बन गया है और वैल्यूएशन के मामले में इसने Zerodha और Groww को भी पीछे छोड़ दिया है. 

RKSV से Upstox तक
Upstox भारत का सबसे तेजी से बड़ा होता इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म है जिसे साल 2009 में रवि कुमार और Shrini Viswanath ने मिलकर शुरू किया था और तब इसे RKSV के नाम से जाना जाता था. इस कंपनी को बनाने के पीछे का प्रमुख उद्देश्य, भारतीय इन्वेस्टर्स और रिटेल ट्रेडर्स को एक ऐसा प्लेटफार्म प्रदान करना था जिसपर उन्हें इन्वेस्ट करने के अलग-अलग मौके प्रदान किये जा सकें. Kavitha Subramanian ने 2016 में Upstox के साथ एक को-फाउंडर के रूप में शुरुआत की थी. 3.4 बिलियन डॉलर्स यानी लगभग 280 अरब रुपये की वैल्यूएशन वाली कंपनी की वृद्धि, रणनीति, फाइनेंस और कस्टमर एक्सपीरियंस का जिम्मा Kavitha Subramanian को सौंपा गया है. 

Kavitha Subramanian की शिक्षा
Kavitha Subramanian ने IIT बॉम्बे से इलेक्ट्रॉनिक्स में B.Tech और Telecom में M.Tech की डिग्री प्राप्त की है. IIT से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट की दुनिया में Mckinsey & Company के साथ बिजनेस एनालिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की. 5 सालों के कॉर्पोरेट अनुभव के बाद Kavitha Subramanian ने अमेरिका के मशहूर Wharton School से फाइनेंस में MBA की डिग्री पूरी की. Upstox के साथ जुड़ने से पहले Kavitha Subramanian प्राइवेट इक्विटी और इन्वेस्टमेंट फर्म Actis और LeapFrog के लिए काम करती थीं. 

IPL और Upstox की पार्टनरशिप
अपने बेस को बड़ा करने और अपनी पॉपुलैरिटी को बढ़ाने के लिए 2021 में Upstox ने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग के साथ 3 सालों के लिए लगभग 145 करोड़ रुपयों की एक आधिकारिक पार्टनरशिप की थी. Kavitha Subramanian ने Upstox की रणनीति के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि उनका मुख्य उद्देश्य, ऐसे करोड़ों नौजवानों का ध्यान अपनी तरफ खींचना है, जो अपने फाइनेंस को बेहतर तरीके से मैनेज करना चाहते हैं. Upstox को Tiger Global, Kalaari Capital जैसी वेंचर कैपिटल कंपनियों का समर्थन तो प्राप्त है ही साथ ही दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा और मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन का समर्थन भी प्राप्त है. 
 

यह भी पढ़ें: अब इस बैंक ने बढ़ाई FD पर ब्‍याज दरें, जानिए बाकी बैंकों की क्‍या है दर?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago