होम / सक्सेस स्टोरी / 31,000 करोड़ से ज्यादा है इस भारतीय टाइकून की नेटवर्थ, बहुत कम लोग जानते हैं नाम!

31,000 करोड़ से ज्यादा है इस भारतीय टाइकून की नेटवर्थ, बहुत कम लोग जानते हैं नाम!

यह कंपनी IT पार्क, होटल, मॉल और डिपार्टमेंट स्टोर चेन के साथ-साथ शॉपर्स स्टॉप का निर्माण करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत ऐसे बिजनेसमैन्स का देश बन गया है जिन्होंने IT (इन्फोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी), रियल एस्टेट, मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है. जहां कुछ बिजनेसमैन्स ने अपने फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाया है, वहीं कुछ ने अपने दम पर अपना साम्राज्य खड़ा किया है. इतना ही नहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने फैमिली बिजनेस का बंटवारा होने के बाद अपनी खुद की कंपनी की अध्यक्षता की है. 

चंद्रु रहेजा की कंपनी
चंद्रु रहेजा (Chandru Raheja) का नाम ऐसे ही लोगों में शुमार है और उन्हें भारत के रियल एस्टेट टाइकून के रूप में जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद्रु रहेजा कौन हैं? चंद्रु रहेजा एक भारतीय अरबपति बिजनेसमैन हैं जिनका जन्म 1941 में हुआ था और उनका पूरा नाम चंद्रु लछमनदास रहेजा है. चंद्रु रहेजा, भारतीय प्रॉपर्टी डेवलपर K रहेजा कॉर्पोरेशन (K Raheja Corporation) के चेयरमैन हैं. यह कंपनी IT पार्क, होटल, मॉल और डिपार्टमेंट स्टोर चेन के साथ-साथ शॉपर्स स्टॉप को भी डेवलप करती है. 

चंद्रु रहेजा की नेट वर्थ
1996 में फैमिली बिजनेस का बंटवारा होने के बाद से चंद्रु रहेजा ने अपनी कंपनी को अलग-अलग बिजनेसों में आगे बढ़ाया है. चंद्रु रहेजा की कंपनी Chalet Hotels, मुंबई के JW Mariott और हैदराबाद के Westin जैसे होटलों के चेन की मालिक है. चंद्रु रहेजा ने मुंबई यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन पूरा किया है. फोर्ब्स की मानें तो 24 अप्रैल 2023 तक चंद्रु रहेजा की नेट-वर्थ 3.8 बिलियन डॉलर्स यानी लगभग 31,100 करोड़ रुपये है. फोर्ब्स द्वारा हाल ही में जारी की गयी अरबपतियों की लिस्ट में वह 748वीं रैंक पर थे. वहीं 2022 में सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में चंद्रु रहेजा 46वें स्थान पर थे.

बेटे संभालते हैं बिजनेस 
चंद्रु रहेजा की पत्नी का नाम ज्योति सी रहेजा है और वह मुंबई में रहते हैं. उनके दोनों बेटे रवि रहेजा और नील रहेजा ही K रहेजा को मैनेज करते हैं. चंद्रु रहेजा की कंपनी Mindspace, Commerzone, Crossword, किताबों की दुकानों और शॉपर्स स्टॉप जैसे ब्रैंड्स की मालिक है. कथित तौर पर यह कंपनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल डेवलपर कंपनी है.
 

यह भी पढ़ें: देश को आज मिलेगी पहली Water Metro, जानें किराए से लेकर रूट तक सबकुछ

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago