✕

होम / सक्सेस स्टोरी / कुमार मंगलम बिरला पद्म भूषण से सम्मानित, उपलब्धियां जानकर रह जायेंगे हैरान

कुमार मंगलम बिरला पद्म भूषण से सम्मानित, उपलब्धियां जानकर रह जायेंगे हैरान

आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला (KM Birla) को भारत के तीसरे सबसे बड़े सिविलियन अवॉर्ड, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय अरबपति और आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला (KM Birla) को भारत के तीसरे सबसे बड़े सिविलियन अवॉर्ड पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. दिल्ली में आयोजित हुए पद्म अवॉर्ड समारोह के दौरान KM बिरला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया. KM बिरला को व्यापार और इंडस्ट्री के क्षेत्र में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. पद्म भूषण प्राप्त करने वाले वह अपने परिवार के चौथे सदस्य हैं. 

KM बिरला ने आभार प्रकट किया
पद्म भूषण प्राप्त करने के थोड़ी देर बाद ही KM बिरला ने आभार प्रकट करते हुए कहा – राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करके बहुत अच्छा लग रहा है. राष्ट्र-निर्माण और ट्रस्टीशिप के जज्बे ने बहुत जनरेशन्स से मेरे परिवार को सही रास्ता दिखाया है और इसीलिए मुझे राष्ट्रिय सम्मान प्राप्त करके मैं बहुत नम्र महसूस कर रहा हूं. इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 36 देशों में मौजूद अपने 140,000 सहकर्मियों की ओर से धन्यवाद प्रकट करना चाहता हूं. यह अवॉर्ड आदित्य बिरला ग्रुप के शानदार प्रभाव की पहचान है जो अपने काम से जाना जाता है. KM बिरला की पत्नी नीरजा बिरला ने ट्विटर पर KM बिरला को पद्म अवॉर्ड मिलने के बाद के जश्न की विडियो साझा करते हुए लिखा- दिल से बहुत बहुत बधाई, और यह हम सभी के लिए बहुत ही गर्व भरा पल है. 

 

सामाजिक कामों में भी आगे हैं KM बिरला
KM बिरला की उम्र 55 साल है और वह भारत के सबसे प्रमुख बिजनेस समूहों में से एक ‘आदित्य बिरला ग्रुप’ के चेयरमैन हैं. आदित्य बिरला ग्रुप का बिजनेस प्रमुख रूप से मेटल्स, सीमेंट, टेक्सटाइल, केमिकल और टेलीकम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है. आदित्य बिरला ग्रुप का हेडक्वार्टर मुंबई में स्थित है और ग्रुप के कर्मचारियों की संख्या लगभग 1.5 लाख है. आदित्य बिरला ग्रुप 36 से ज्यादा देशों में बिजनेस करता है और भारत में इसकी मौजूदगी काफी बड़ी और महत्त्वपूर्ण है.  बिजनेस के अलावा कुमार मंगलम सामाजिक कामों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. 

KM बिरला की शख्सियत
KM बिरला का जन्म 14 जून 1967 को कोलकाता में हुआ था. उन्हें मात्र 28 साल की उम्र में ग्रुप की कमान दे दी गयी थी जिसके बाद से उन्होंने ग्रुप की प्रतिभा को बढ़ाया है, ग्रुप के विकास की रफ़्तार को बढ़ाया है, और स्टेकहोल्डर की कीमत में भी वृद्धि की है और साथ ही ग्रुप के टर्नओवर में 30 गुना बढ़ोत्तरी की है. KM बिरला ने अब तक कुल 40 अधिग्रहणों की अध्यक्षता की है. इनमें से कुछ प्रमुख अधिग्रहण इस प्रकार से हैं: 

1999: Indian Rayon और इंडस्ट्रीज द्वारा मदुरा गारमेंट्स का अधिग्रहण. इस अधिग्रहण कि बदौलत आदित्य बिरला ग्रुप ने Van Heusen, Allen Solly, Peter England और Louis Phillipe जैसे प्रीमियम ब्रैंड्स को अपने कब्जे में कर लिया था. 

2004: L&T के डिमर्जर से अलग हुई सीमेंट कंपनी Ultratech का अधिग्रहण. इस वक्त Ultratech ग्रे सीमेंट बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है. 

2007: विश्व के लीडिंग एल्युमीनियम रोल्ड प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Novelis का अधिग्रहण KM बिरला की फ्लैगशिप मेटल कंपनी Hindalco द्वारा किया गया था. 

2012: ABNL (आदित्य बिरला नुवो लिमिटेड) द्वारा फ्यूचर ग्रुप के Pantaloons का अधिग्रहण. इस अधिग्रहण की वजह से ABNL मल्टीपल ब्रैंड्स, स्टोर फॉर्मेट, और महिलाओं और पुरुषों के लिए कैजुअल वियर, एथनिक वियर, फॉर्मल वियर, पार्टी वियर, और स्पोर्ट्सवियर के बिजनेस में एंट्री ले पाया. 

 सिर्फ बिजनेस तक सीमित नहीं हैं KM बिरला 
KM बिरला लन्दन बिजनेस स्कूल के एलुमनाई हैं और साथ ही वह ICAI (इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया) से CA की डिग्री भी प्राप्त कर चुके हैं. साथ ही, KM बिरला, बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी & साइंसेज (BITS) के चांसलर भी हैं. BITS के कैम्पस पिलानी, गोवा, हैदराबाद और दुबई में भी स्थित हैं. हाल ही में KM बिरला ने BITS लॉ स्कूल को भी लॉन्च किया है. KM बिरला ने SEBI (सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के कॉर्पोरेट गवर्नेंस की अध्यक्षता भी की है. 
 

आदित्य बिरला ग्रुप की उपलब्धियां

आदित्य बिरला ग्रुप का इतिहास लगभग 100 साल पुराना है और विदेश में वेंचर करने वाला यह पहला भारतीय बिजनेस ग्रुप था. वित्त वर्ष 2022 में ग्रुप का सालाना टर्नओवर 60 बिलियन डॉलर्स था और इस ग्रुप का बिजनेस 36 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है. फिलहाल ग्रुप के कर्मचारियों की संख्या 1,40,000 है. आदित्य बिरला ग्रुप ग्लोबल लेवल पर एल्युमीनियम रोल्ड प्रोडक्ट्स का सबसे बड़ा निर्माता है और साथ ही एल्युमीनियम रीसायकल करने में भी ग्रुप दुनिया में सबसे आगे है. अगर चीन की बात न करें तो ग्रुप दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सीमेंट निर्माता है. इतना ही नहीं, अमेरिका में सबसे ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स भी इसी ग्रुप की हैं. आदित्य बिरला ग्रुप फार्च्यून 500 में शामिल चंद भारतीय कंपनियों में से एक है. देश में सीमेंट, फैशन रिटेल, और कॉस्टिक सोडा के क्षेत्र में आदित्य बिरला ग्रुप सबसे आगे है.

यह भी पढ़ें: आज बाजार में देखने को मिल सकती है बड़ी हलचल, इन शेयरों पर लगाएं दांव!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

1 hour ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

2 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

4 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

6 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

6 hours ago