होम / सक्सेस स्टोरी / कभी बुलाया जाता था ‘जहर की पुड़िया’, आज हैं 2000 करोड़ की मालकिन!

कभी बुलाया जाता था ‘जहर की पुड़िया’, आज हैं 2000 करोड़ की मालकिन!

ये कहानी कल्पना सरोज की है, जिनका जन्म महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव में एक दलित परिवार में हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में सफलता की बहुत सी कहानियां सुनने को मिलती हैं और इनमें से कई लोगों की कहानियां सुनकर आपको पता चलता है कि सफलता सिर्फ एक रात में नहीं आती है इसके लिए आपको दिन रात मेहनत करनी पड़ती है. कई बार हमें ऐसी कहानियां भी सुनने को मिलती हैं जिनमें लोगों को गलत साबित करने या फिर लोगों के तानों के जवाब में की हुई मेहनत की बदौलत लोग सफलता के मुकाम तक पहुंचते हैं. आज हम एक ऐसी ही हस्ती की बारे में जानने वाले हैं जिन्होंने अपनी मेहनत, समर्पण, और प्लानिंग की बदौलत सफलता प्राप्त की है. 

कल्पना सरोज की कहानी
ये कहानी कल्पना सरोज की है, जिनका जन्म महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव में एक दलित परिवार में हुआ था. अपने सामजिक बैकग्राउंड की वजह से कल्पना को बहुत सी चुनौतियों और भेदभाव का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण की बदौलत अपने जीवन में जबरदस्त सफलता हासिल की है. कल्पना की वेबसाइट की मानें तो वह 7 अलग-अलग बिजनेसों की मालकिन हैं जिनका टर्नओवर लगभग 2000 करोड़ रूपए है. उनकी वेबसाइट पर लिखा है कि कल्पना सरोज के पास बिजनेस को पहचानने की काबिलियत है और उन्हें हमेशा से बिजनेस में काफी दिलचस्पी रही है. यही कारण है कि कुछ ही सालों के दौरान उन्होंने Kalpana Group Of Industries के लेबल के तले सफल रूप से 7 कंपनियों को खड़ा किया है. 

कल्पना सरोज का शुरुआती जीवन
कल्पना सरोज के जीवन की शरूआत में उन्हें गरीबी और मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. 12 साल की उम्र में उनका विवाह कर दिया गया था और उनके ससुराल में उनके साथ काफी बदसलूकी की गई. लेकिन वह अपना भाग्य बदलना चाहती थीं और इसीलिए उन्होंने अपना विवाह तोड़ दिया और अपने गांव वापस आ गईं. उनके मामा उन्हें ‘जहर की पुड़िया’ कहकर बुलाते थे. अपनी थोड़ी-बहुत शिक्षा के साथ कल्पना ने खुद को सपोर्ट करने के लिए छोटी-मोटी नौकरियां करना शुरू कर दिया. उन्होंने गारमेंट फैक्ट्री में काम करने से अपने करियर की शुरुआत की और उन्हें 2 रूपए की सैलरी मिलती थी. बाद में उन्होंने मुंबई में एक नर्स के तौर पर काम करना शुरू कर दिया लेकिन उन्हें जीवन में कुछ बड़ा करना था और इसीलिए उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत की. 

कल्पना की बिजनेस यात्रा
सरोज ने अपने बिजनेस की शुरुआत सिलाई मशीनें बेचकर की थी, जिसके लिए उन्होंने बिजनेस की शुरुआत भी की थी. इस बिजनेस से हुए प्रॉफिट को उन्होंने फर्नीचर के बिजनेस में लगाया और आगे चलकर एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया. KS फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म 3 भाषाओं में ट्रांसलेट की गई थी. 1985 में कल्पना सरोज को Kamani Tubes नामक एक कंपनी की वजह से नुकसान झेलना पड़ा. Kamani Tubes, स्टील पाइप बनाने वाली एक कंपनी है. अपने दलित बैकग्राउंड की वजह से बहुत सी सामाजिक और वित्तीय संकट झेलने के बावजूद अपनी मेहनत की बदौलत कल्पना ने एक साम्राज्य खड़ा किया. 

कल्पना को मिला है पद्मश्री
अपने बिजनेस के साथ-साथ कल्पना ने बहुत से सामाजिक कार्य भी किए हैं जिनके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है. कल्पना ने महिलाओं को सशक्त बनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, जाति आधारित भेदभावों जैसी चुनौतियों से लड़ने के लिए मुख्या रूप से काम किया है. उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें भारत के सबसे बड़े सिविलियन अवॉर्ड पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है. इसके साथ ही अन्य पिछड़ी जातियों की महिलाओं के लिए कल्पना सरोज एक प्रेरणा के रोप में उभरी हैं.
 

यह भी पढ़ें:  SAT ने Subhash Chandra और Punit Goenka की अपील को किया मंजूर, अब आगे क्या?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago