होम / सक्सेस स्टोरी / बिहार के इस लड़के की हार्वर्ड में बोलती है तूती, कहा जाता है '21वीं सदी का विवेकानंद'

बिहार के इस लड़के की हार्वर्ड में बोलती है तूती, कहा जाता है '21वीं सदी का विवेकानंद'

शरद विवेक सागर एक सोशल एंटरप्रेन्योर और युवा आइकन हैं, जिन्हें काफी फॉलो किया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

किसी भी यूनिवर्सिटी की छात्र यूनियन का अध्यक्ष होना बड़ी बात है और जब वो यूनिवर्सिटी हार्वर्ड हो, तो फिर कहने ही क्या. दुनिया के इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की छात्र यूनियन की कमान पिछले साल एक भारतीय छात्र को सौंपी गई थी. मूल रूप से पटना के रहने वाले शरद विवेक सागर को 2021 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट यूनियन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. यह पहला मौका था, जब किसी भारतीय ने यह मुकाम हासिल किया.

KBC में कर चुके हैं शिरकत
शरद विवेक सागर ने अपनी खुशी बयां करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, 'हाई स्कूल में हेड बॉय से लेकर हार्वर्ड में प्रेसिडेंट तक. मैंने इस यात्रा की कल्पना नहीं की थी. मैं हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन में छात्र संघ का अध्यक्ष चुने जाने वाला पहला भारतीय बन गया हूं'. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शरद सागर इस साल मई तक इस पद पर रहे. सागर एक सोशल एंटरप्रेन्योर और युवा आइकन हैं, जिन्हें काफी फॉलो किया जाता है. उन्हें फेमस क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में कई बात बतौर एक्सपर्ट आमंत्रित किया गया है.

ग्लोबल लिस्ट में हुए शामिल
सागर 'ग्लोबल फोर्ब्स 30अंडर30 लिस्ट', रॉकफेलर फाउंडेशन की '100 नेक्स्ट सेंचुरी इनोवेटर्स लिस्ट' और 'क्वीन्स यंग लीडर्स लिस्ट' में भी जगह बना चुके हैं. बड़ौदा में विवेकानंद मेमोरियल में भाषण देने के बाद एक मीडिया हाउस की तरफ से उन्हें '21वीं सदी के विवेकानंद' के रूप में भी सम्मानित किया गया था. टफ्ट्स यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल रिलेशंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के लिए उन्हें फुल स्कॉलरशिप मिली थी और यूनिवर्सिटी के इतिहास में ग्रेजुएशन स्पीकर बनने वाले पहले भारतीय भी बने. इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की तरफ से लीडिंग चेंज प्रोग्राम में भाग लिया. 

शानदार रहा है रिकॉर्ड
शरद विवेक सागर का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. वह हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए HGSE ग्रांट और केसी महिंद्रा स्कॉलरशिप हासिल कर चुके हैं. सागर 'द डेक्सटेरिटी ग्लोबल ग्रुप' के फाउंडर और CEO भी हैं. यह ग्रुप लीडरशिप स्किल्स डेवलप करता है. कुल मिलाकर कहा जाए तो सागर ऑल राउंडर हैं, जिन्होंने अब तक कई उपलब्धियां हासिल की हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago