होम / ताकत खेल की / इन्वेस्टमेंट की पिच पर जमकर बैटिंग कर रहे Tendulkar, इस कंपनी में लगाया पैसा

इन्वेस्टमेंट की पिच पर जमकर बैटिंग कर रहे Tendulkar, इस कंपनी में लगाया पैसा

सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी करोड़ों कमा रहे हैं. विज्ञापन से भी उन्हें हर साल मोटी इनकम होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्रिकेट का 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) इन्वेस्टमेंट की पिच पर जमकर बैटिंग कर रहे हैं. उन्होंने IT सॉल्यूशन मुहैया कराने वाली कंपनी में पैसा लगाया है. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि तेंदुलकर ने आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) में कितना निवेश किया है. वैसे ये कोई पहली कंपनी नहीं है, सचिन कई दूसरी कंपनियों में भी निवेश कर चुके हैं.  

माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीदी
आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) स्वच्छ ऊर्जा, वैमानिकी, रक्षा और तेल एवं गैस क्षेत्रों के उपकरण मैन्युफैक्चरिंग के लिए इंजीनियरिंग एवं IT सॉल्यूशन मुहैया कराती है. सचिन तेंदुलकर ने इसमें रणनीतिक निवेश के साथ माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीदी है. आजाद इंजीनियरिंग का कहना है कि सचिन के इस निवेश से कंपनी को 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' अभियानों में योगदान देने की प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी. न तो कंपनी और न ही सचिन की तरफ से इसका खुलासा नहीं किया गया है कि उन्होंने रणनीतिक निवेश के तौर पर कितनी राशि लगाई है. 

सचिन के साथ से कंपनी खुश 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक राकेश चोपदार ने कहा कि हम एक निवेशक के तौर पर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ आने से रोमांचित हैं और यह हमारे लिए सम्मान की बात है. उन्होंने आगे कहा कि मैन्युफैक्चरिंग और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली कंपनी के तौर पर आजाद इंजीनियरिंग अपने संकल्प का ध्यान रखेगी और देश के लिए वृद्धि के अवसर पैदा करेगी. 

ये भी पढ़ें - FD पर जो ब्याज दर बताते हैं, उसके हिसाब से उतनी रकम क्यों नहीं मिलती?

इतनी है सचिन की नेटवर्थ
मास्टर ब्लास्टर यानी सचिन तेंदुलकर की दौलत की बात करें, तो उनकी कुल नेटवर्थ करीब 175 मिलियन डॉलर यानी 1436 करोड़ रुपए है. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वह करोड़ों कमा रहे हैं. विज्ञापन से भी उन्हें हर साल मोटी इनकम होती है. सचिन ने प्रॉपर्टी में भी काफी निवेश किया हुआ है. उनके पास मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए है. इसके अलावा, मुंबई के बांद्रा के कुर्ला कॉन्प्लेक्स में उनके पास एक लग्जरी फ्लैट और केरल में करोड़ों की कीमत वाला बंगला भी है. सचिन तेंदुलकर को लग्जरी कारों का भी शौक है. उनकी कारों के कलेक्शन में Ferrari 360 Moden, BMW i8, BMW 7 Series और Audi Q7 सहित कई लग्जरी कारें शामिल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

3 days ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 week ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

51 minutes ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

36 minutes ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

44 minutes ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

5 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

2 hours ago