होम / ताकत खेल की / इस बल्लेबाज ने एक ओवर में जड़े 7 छक्के, जानें कैसे किया ये कमाल

इस बल्लेबाज ने एक ओवर में जड़े 7 छक्के, जानें कैसे किया ये कमाल

विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे तोड़ना किसी के लिए आसान नहीं होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यूं तो क्रिकेट की दुनिया में रिकॉर्ड बनते-टूटते रहते हैं, लेकिन युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि लोगों के होश उड़ गए हैं. उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है. दरअसल, गायकवाड ने नो-बॉल की बदौलत एक ओवर में 7 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ लिमिटेड ओवर क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. ऋतुराज गायकवाड ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया.

इस तरह बनाया रिकॉर्ड
ऋतुराज गायकवाड ने यह कारनामा महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर किया. उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह के इस ओवर में एक गेंद नो बॉल थी. इस तरह, यह ओवर छह के बजाए 7 गेंदों पर हुआ और गायकवाड ने सभी पर छक्के जड़ दिए. उन्होंने इस पारी में 159 गेंदों पर 220 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जमाए. वहीं, 49वें ओवर में उन्होंने कुल 43 ठोंके.

ओपनिंग से संभाला मोर्चा
गायकवाड की शानदार पारी के दम पर महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 50 ओवर में 330 रन बनाए. गायकवाड बतौर ओपनर मैदान में उतरे थे. उनके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक तक नहीं बना पाया. अंकित बावने और अजीम काजी ने गायकवाड के बाद सबसे ज्यादा 37-37 रन बनाए. वहीं उत्तर प्रदेश की ओर से तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए और 66 रन दिए. 

तब दो ने किया था कमाल
बता दें कि लिमिटेड ओवर में यह दूसरा मौका है जब एक ओवर में 43 रन बने हैं. इससे पहले 2018-19 में न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में ऐसा हुआ था. उस वक्त सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के गेंदबाज विलेम लुडिक ने एक ओवर में दो नो-बॉल के साथ 43 रन दिए थे. नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के बल्लेबाज कार्टर और हैम्पटन ने मिलकर 43 रन बनाए थे. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

1 week ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

1 hour ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

1 hour ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

2 hours ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

2 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

18 hours ago