होम / ताकत खेल की / World Cup 2023 के एडवरटाइजर्स में कम हुई स्टार्टअप्स की संख्या!

World Cup 2023 के एडवरटाइजर्स में कम हुई स्टार्टअप्स की संख्या!

फिलहाल स्टार्टअप्स की फंडिंग में कमी देखने को मिल रही है और ज्यादातर स्टार्टअप्स का ध्यान इस वक्त प्रॉफिट बनाने पर केंद्रित है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में ICC वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) की शुरुआत हो चुकी है. भारत में क्रिकेट की दीवानगी कुछ ऐसी है कि इसे बयान करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं. दूसरी तरफ भारत में स्टार्टअप्स की संख्या बहुत ही तेजी से बढ़ रही है लेकिन इसी बीच एक काफी हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आ रही है. आपको बता दें कि ICC वर्ल्ड कप 2023 के एडवरटाइजर्स में स्टार्टअप्स की संख्या बहुत ही कम है.

केवल ये स्टार्टअप्स हैं वर्ल्ड कप का हिस्सा
फिलहाल स्टार्टअप्स की फंडिंग में कमी देखने को मिल रही है और ज्यादातर स्टार्टअप्स का ध्यान इस वक्त प्रॉफिट बनाने पर केंद्रित है. वर्ल्ड कप के एडवरटाइजर्स की संख्या में स्टार्टअप्स की कमी के पीछे यही प्रमुख कारण बताया जा रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोनपे (Phonepe), ड्रीम 11 (Dream 11) और लेंडिंगकार्ट (Lendingkart) उन 26 ब्रैंड्स में शामिल हैं जिन्होंने 2023 के वर्ल्ड कप की स्पॉन्सरशिप के लिए जिम्मेदारी ली है. हाल ही में वर्ल्ड-कप (ICC World Cup 2023) के ब्रॉडकास्टर डिज्नी स्टार (Disney star) द्वारा लिस्ट जारी करके यह जानकारी दी गई है. 

कम हुई है स्टार्टअप्स की संख्या
अगर हम पिछले वर्ल्ड कप को ध्यान से देखें तो स्टार्टअप्स की संख्या में आई यह कमी आपको परेशान कर सकती है. आपको बता दें कि पिछले वर्ल्ड कप के दौरान Byju’s, ड्रीम 11, कार देखो, गूगल पे, अमेजन पे और अमेजन प्राइम जैसे विभिन्न स्टार्टअप्स द्वारा वर्ल्ड कप को स्पॉन्सर किया गया था. इस बार वर्ल्ड-कप (ICC World Cup 2023) के एडवरटाइजर्स में शामिल 26 कंपनियों में प्रमुख रूप से लेगेसी वाली कंपनियां शामिल हैं. 

इस साल ऐड से होगी इतनी कमाई
आपको बता दें कि वर्ल्ड-कप 2023 (ICC World Cup 2023) इस साल ऐड-रेवेन्यु के रूप में 2000-2200 करोड़ रुपए जनरेट कर सकता है. आपको बता दें पिछले वर्ल्ड-कप यानी वर्ल्ड कप 2019 के दौरान टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से 1350 करोड़ रुपयों का ऐड रेवन्यू प्राप्त किया था. आपको हबता दें कि 12 सालों के बाद भारत फिर से एक बार वर्ल्ड-कप (ICC World Cup 2023) की मेजबानी कर रहा है और यह चौथी बार होगा जब भारत किसी वर्ल्ड कप आयोजन की मेजबानी करेगा. 
 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की Gujarat Renewable Energy Policy की शुरुआत!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

3 days ago

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026

IPL 2026 केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि एक पीढ़ीगत रणनीति है: Rediffusion की ICYMI रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट की सबसे पुरानी टीम है, जिसकी औसत उम्र 29.3 वर्ष है. इसके ठीक पीछे मुंबई इंडियंस हैं, जिनकी औसत उम्र 29.1 वर्ष है. यह दर्शाता है कि कुछ फ्रैंचाइजियों ने अनुभव, संयम और बड़े मैचों की समझ को प्राथमिकता दी है.

25-March-2026

28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत, पहले चरण का शेड्यूल जारी, 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे 20 मुकाबले

पहले चरण के मैच देश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, गुवाहाटी और मुल्लांपुर शामिल हैं.

12-March-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

42 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

4 hours ago