✕

होम / ताकत खेल की / T20 World Cup के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

T20 World Cup के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ता भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. दरअसल, आईसीसी के अनुसार 1 मई की समय सीमा से पहले टीम का ऐलान किया जाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने लंबे-चौड़े मंथन के बाद टीम का ऐलान किया. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली नेशनल सेलेक्शन कमेटी ने कई खिलाड़ियों को लेकर चर्चा की. आखिरकार इन 15 खिलाड़ियों को चुना गया.

केएल राहुल और ईशान किशन को नहीं मिली जगह

ICC के अनुसार 1 मई की समय सीमा से पहले टीम का ऐलान किया जाना है. ऐसे में आज BCCI ने सोच-विचार के बाद टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाली है. टीम में केएल राहुल और ईशान किशन जैसे दिग्गज को जगह नहीं दी गई है, वहीं, विकेटकीपर के तौर संजू सैमसन और ऋषभ पंत को भी जगह दी गई है. चयनकर्ता ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है तो वहीं रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान टीम में शामिल हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीमः

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप- कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज.

रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

कई देश भी कर चुके हैं टीम का एलान

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड ने सबसे पहले अपनी टीम का ऐलान किया है. कीवी टीम ने अनुभवी केन विलियमसन को कप्तान बनाया है. वहीं, आज दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने भी अपनी-अपनी टीमें घोषित कर दी हैं. जहां दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मारक्रम को कप्तानी सौंपी है, वहीं इंग्लैंड की टीम ने जॉस बटलर को कमान सौंपी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

19 minutes ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

1 hour ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

2 hours ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

25 minutes ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

3 hours ago