होम / ताकत खेल की / Bharat Vs New Zealand के मैच में Disney Plus Hotstar ने भी बना डाला रिकॉर्ड

Bharat vs New Zealand के मैच में Disney Plus Hotstar ने भी बना डाला रिकॉर्ड

क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने भी एक ग्लोबल रिकॉर्ड बनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच शानदार मुकाबला हुआ. गेम ने कई बार पलटी मारी, लेकिन आखिरी बाजी टीम इंडिया के नाम रही. भारत ने करीब 20 साल बाद वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराकर रिकॉर्ड बनाया. इस दौरान डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) ने भी एक ग्लोबल रिकॉर्ड बना डाला. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक किसी भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इतनी व्यूअरशिप रिकॉर्ड नहीं हुई, जितनी भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में हुई.

एक्साइटमेंट में बढ़ते गए दर्शक
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के पास वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार हैं. ऐसे में स्टेडियम से दूर बैठकर मैच देखने वालों की बढ़ती भीड़ ने उसे भी जमकर फायदा कराया. भारत और न्यूजीलैंड का मैच आखिरी वक्त में रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था. इंडिया को आखिरी 10 ओवरों में जीत के लिए 49 रन बनाने थे और विराट कोहली (Virat Kohli) भी तेजी से सेंचुरी की तरफ बढ़ रहे थे. दर्शक भारत की जीत के साथ-साथ विराट का शतक बनते भी देखना चाहते थे, जो मुमकिन भी नजर आने लगा था. इसी एक्साइटमेंट में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने वालों की तादाद बढ़ती गई. एक समय ऐसा आया, जब इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर व्यूअरशिप (Voncurrent Viewership) 4.3 करोड़ पहुंच गई. 

JioCinema के नाम था रिकॉर्ड
अभी तक के इंटरनेशनल क्रिकेट या लीग क्रिकेट के इतिहास में हाईएस्ट पीक Voncurrent Viewership का रिकॉर्ड जियो सिनेमा के नाम दर्ज था. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच के दौरान 3.5 करोड़ लोगों ने एक साथ मैच को डिजिटली लाइव देखा था. अब यह रिकॉर्ड Disney Plus Hotstar के नाम हो गया है. भारत और न्यूजीलैंड के मैच को 4.3 करोड़ दर्शक एक साथ लाइव देख रहे थे. इसी के साथ मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का नया रिकॉर्ड बन गया है. यह विश्वकप 2023 में भारत की लगातार पांचवीं जीत थी. इसके साथ ही टीम इंडिया ने प्वाइंट्स टेबल पर नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली है. हमारी टीम पूरे टूर्नामेंट में अकेली टीम है, जो एक भी मैच नहीं हारी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

1 week ago

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026

IPL 2026 केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि एक पीढ़ीगत रणनीति है: Rediffusion की ICYMI रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट की सबसे पुरानी टीम है, जिसकी औसत उम्र 29.3 वर्ष है. इसके ठीक पीछे मुंबई इंडियंस हैं, जिनकी औसत उम्र 29.1 वर्ष है. यह दर्शाता है कि कुछ फ्रैंचाइजियों ने अनुभव, संयम और बड़े मैचों की समझ को प्राथमिकता दी है.

25-March-2026

28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत, पहले चरण का शेड्यूल जारी, 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे 20 मुकाबले

पहले चरण के मैच देश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, गुवाहाटी और मुल्लांपुर शामिल हैं.

12-March-2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड रन, बड़े शॉट्स और दमदार गेंदबाजी का जलवा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 आक्रामक बल्लेबाजी, रणनीतिक गेंदबाजी और करीबी मुकाबलों के लिए याद किया जाएगा. इस टूर्नामेंट के आंकड़े क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और रोमांच को भी दर्शाते हैं.

11-March-2026


बड़ी खबरें

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

1 week ago

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

1 week ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, 2035 तक 150 अरब डॉलर की वैल्यू चेन खड़ी करेगा भारत

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक दशक में 135-180 अरब डॉलर के निवेश और मजबूत सरकारी समर्थन के दम पर देश न केवल अपनी चिप जरूरतों को पूरा कर सकता है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी अहम भूमिका निभा सकता है.

1 week ago

स्पाइसजेट पर GST विभाग का शिकंजा, रद्द हो सकता है पंजीकरण; 124 करोड़ रुपये की टैक्स मांग

जीएसटी विभाग ने CGST/SGST अधिनियम, 2017 की धारा 62 के तहत कंपनी का प्रोविजनल असेसमेंट किया है. इस आकलन के आधार पर विभिन्न अवधियों के लिए कुल 124 करोड़ 65 लाख 87 हजार 156 रुपये की कर मांग निर्धारित की गई है.

1 week ago