✕

होम / ताकत खेल की / आनंद महिंद्रा बनेंगे “धोनी”? “माही” है नाम तो आनंद आ गया!

आनंद महिंद्रा बनेंगे “धोनी”? “माही” है नाम तो आनंद आ गया!

रविवार को आईपीएल 2024 के मुकाबले में CSK ने MI को 20 रनों से मात दी. इस मैच के आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने 3 शानदार छक्के लगाकर क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बल्ले से निकले छक्कों (Six) की पूरी दुनिया दीवानी है. माही जब भी क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं, तो फैंस को केवल उनके छक्के का इंतजार रहता है. ऐसे में फैंस चाहते हैं कि वो हर मैच में बल्लेबाजी करने उतरें और अपने बल्ले से छक्कों की बौछार कर दें. इतना ही नहीं फिल्मी सितारों से लेकर बिजनेस टायकून तक उनकी बल्लेबाजी के दीवान हैं. बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान पहले ही खुद को माही का फैन बता चुके हैं. अब देश के एक बड़े बिजनेसमैन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अंतिम ओवरों में लगाए गए धोनी के छक्कों की तारीफ की है. तो चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये बिजनेस टाइकून और इन्होंने माफी के एक्स पर क्या पोस्ट किया?

एक्स पर आनंद महिंद्रा ने ये किया पोस्ट
महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर मोटिवेशनल कहानियां शेयर कर लोगों की तारीफ करते रहते हैं. अब उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक फैन की पोस्ट शेयर करके धोनी की तारीफ की है. उन्होंने प्रेशर में भी परफॉर्म करने की धोनी को काबिलियत को सराहा है. दरअसल, आनंद महिंद्रा मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी की पारी से दंग रह गए. उन्होंने आते ही जिस तरह से लगातार तीन छक्के जड़े, उसने फैंस के साथ उन्हें भी हैरान कर दिया.

गर्व है मेरा नाम Mahi-ndra है
आनंद महिंद्रा ने कहा कि आज के समय में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो धोनी की तरह किसी भी प्रेशर में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे. ऐसा लगता है समय के साथ वो और खतरनाक हो गए हैं. धोनी की तारीफ में महिंद्रा यही तक नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मुझे गर्व है कि मेरा नाम Mahi-ndra है. बता दें, आनंद महिंद्रा देश के मशहूर उद्योगपति है. वह महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैं और करोड़ों के मालिक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आनंद महिंद्रा की नेटवर्थ 25 हजार करोड़ से ज्यादा है. महिंद्रा ग्रुप ने पहली बार ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कारोबार शुरू किया था. इसके बाद इसमें सॉफ्टवेयर कंपनी का निर्माण हुआ है. आज महिंद्रा ग्रुप का बिजनेस 100 से अधिक देशों में फैला हुआ है और इसमें कुल 137 कंपनियां रजिस्टर हैं.

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करके लिए गिफ्ट की थार

आनंद महिंद्रा की बिजनेस से अलग क्रिकेट में भी खूब दिलचस्पी नजर आती है. वह कई युवा खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने पर अपनी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की एसयूवी थार गिफ्ट कर चुके हैं.  2021 में गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के बाद आनंद महिंद्रा ने 6 युवा क्रिकेटरों को थार गिफ्ट की थी. गाबा मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज शुबमन गिल, भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें आनंद महिंद्रा ने थार गिफ्ट की. वहीं, फरवरी 2024 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार डेब्यू मैच खेलने वाले सरफराज खान के पिता नौशाद खान को भी आनंद महिंद्रा ने थार गिफ्ट की. सरफराज ने दो पारियों में 130 रन बनाए थे. आपको बता दें, नौशाद न सिर्फ सरफराज खान के पिता हैं बल्कि उनके गुरु और क्रिकेट कोच भी हैं.

इसे भी पढ़ें-Salman पर बार-बार हमला क्यों, जानते हैं अपनी सिक्योरिटी पर कितना खर्च करते हैं भाई जान?
 

धोनी के नाम कई रिकॉर्ड
रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्न्ई सुपर किंग्स की ओर से धोनी 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर बैटिंग करने आए थे. उन्होंने आते ही हार्दिक पंड्या की गेंद पर लगातार 3 छक्के मार दिए. इसके साथ ही धोनी IPL के इतिहास में पहले भारतीय बन गए हैं, जिसने पारी पहली 3 गेंदों पर छक्का लगाया है. धोनी ने इसके अलावा CSK के लिए 250 मैच खेलने और 5000 रन बनाने का भी रिकॉर्ड बनाया. 20वें ओवर सबसे अधिक छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम पर ही है. 20वें ओवर में वो अबतक 64 छक्के लगा चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी भारत के ही नहीं दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट में टॉप-3 में शामिल हैं. उनकी ब्रैंड वैल्यू मौजूदा समय में 80.3 मिलियन डॉलर के करीब है. वहीं, उनकी नेट वर्थ 1040 करोड़ रुपये के करीब है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago