होम / ताकत खेल की / दौलत के पहाड़ पर बैठे हैं Virat Kohli, बेजोड़ प्रदर्शन के बाद अब Brand Value को लगेंगे पंख!

दौलत के पहाड़ पर बैठे हैं Virat Kohli, बेजोड़ प्रदर्शन के बाद अब Brand Value को लगेंगे पंख!

टीम इंडिया के किंग कोहली पर लक्ष्मी मेहरबान हैं. क्रिकेट के अलावा कोहली कई दूसरी तरह से भी मोटी कमाई कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की परफॉरमेंस और विराट कोहली (Virat Kohli) की बल्लेबाजी चर्चा का विषय बनी हुई है. भारतीय टीम ने अब तक खेले गए हर मैच में जीत हासिल की है. वहीं, इस जीत में विराट कोहली बड़ी भूमिका निभाते आए हैं. रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने 'विराट' पारी खेलकर वनडे फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर 49वां शतक बनाया. कोहली के इस प्रदर्शन से अब उनकी ब्रैंड वैल्यू कई गुना बढ़ जाएगी. 

इतनी है Kohli की Networth
विराट कोहली उन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन पर पैसों की बरसात होती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, कोहली के पास 1000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है. BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मिलने वाली सैलरी के अलावा विराट कोहली सोशल मीडिया एंडोर्समेंट, ब्रैंड कोलैबोरेशन और कई दूसरे माध्यमों से भी कमाई करते हैं. सबसे पहले उनकी सैलरी के बारे में जानते हैं. BCCI के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक A प्लस कैटेगरी में आने वाले कोहली को सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते हैं. इसके अलावा हर टेस्ट मैच के लिए उन्हें 15 लाख रुपए, वनडे क्रिकेट के लिए 6 लाख और T20 मैच के लिए फीस के रूप में 3 लाख रुपए मिलते हैं.

कोहली ऐसे भी करते हैं कमाई
वहीं, IPL से भी उन्हें मोटी कमाई होती है. बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स कोहली को सालाना 15 करोड़ रुपए देती है. विराट ने कई बिजनेस में भी निवेश किया हुआ है. उन्होंने यूनिवर्सल स्पोर्ट्स, ब्लू ड्राइव, MBL, स्पोर्ट्स कन्वो आदि स्टार्टअप्स में पैसा लगाया हुआ है. साथ ही दिल्ली में उनका एक रेस्टोरेंट भी है. विराट कई बड़े ब्रैंड से जुड़े हुए हैं, जिसके लिए वह 7.5 करोड़ से 10 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं. इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट करने के लिए भी उन्हें अच्छी-खासी रकम मिलती है. टीम इंडिया के इस स्टार ने प्रॉपर्टी में भी काफी इन्वेस्टमेंट किया है. गुरुग्राम में उनके पास 80 करोड़ और मुंबई में 34 करोड़ रुपए से अधिक की प्रॉपर्टी है.

ऐसा है Cars का कलेक्शन
क्रिकेट खेलने वाले विराट को दूसरे खेलों में भी दिलचस्पी है. इसलिए वह इंडियन सुपर लीग क्लब FC गोवा, टेनिस क्लब और प्रो रेसलिंग टीम में शेयर होल्डर भी हैं. एक मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो कोहली के पास इस समय करीब 35-40 Brands है जिनका वह इंडोर्समेंट करते हैं. केवल विज्ञापन से ही सालाना वह 300 करोड रुपए कमा लेते हैं. किंग कोहली को कारों का भी शौक है. उनके कलेक्शन में Audi R8, Audi R8 एलिमेंट्स, Audi Q8, Q7, Audi RS 5, Audi 5, टोयोटा फॉर्च्यूनर, रेंज रोवर, बेंटले, कॉन्टिनेंटल GT और फ्लाई स्पर जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

1 hour ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

3 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

2 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

4 hours ago