होम / ताकत खेल की / कोर्ट के फैसले से जगी आस, अब FIFA पर टिकी हैं फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें

कोर्ट के फैसले से जगी आस, अब FIFA पर टिकी हैं फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें

FIFA ने इंडियन फुटबॉल फेडरेशन को निलंबित करने के साथ ही उससे अक्टूबर में होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप के मेजबानी अधिकार भी छीन लिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय फुटबॉल प्रेमियों को अब अच्छी खबर का इंतजार है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की प्रशासकों की समिति (CoA) को भंग करने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही विश्व फुटबॉल संचालन संस्था FIFA अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के सस्पेंशन को खत्म कर दे. इसके बाद ही भारत अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्डकप की मेजबानी कर पाएगा. बता दें कि FIFA ने AIFF में थर्ड पार्टी के प्रभाव के चलते निलंबन की कार्रवाई की थी.

छीन लिया है मेजबानी का अधिकार
FIFA की कार्रवाई के बाद भारतीय फुटबॉल महासंघ के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान, कोर्ट ने AIFF के कामकाज के संचालन के लिए नियुक्त तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति (CoA) को बर्खास्त कर दिया. FIFA ने इंडियन फुटबॉल फेडरेशन को निलंबित करने के साथ ही उससे अक्टूबर में होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप के मेजबानी अधिकार भी छीन लिए हैं. भारत को 11 से 30 अक्टूबर के बीच फीफा टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है. हालांकि, अब उम्मीद है कि यह आयोजन हो पाएगा.

कोर्ट ने चुनाव भी एक सप्ताह टाले 
न्यायालय ने अपने निर्देश में यह भी कहा है कि महासंघ के दैनिक कामकाज को निकाय के कार्यवाहक महासचिव संभालेंगे. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड और एएस बोपन्ना की बेंच ने 28 अगस्त को होने वाले चुनाव भी एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिए हैं, ताकि मतदाता सूची में बदलाव और नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत हो सके. कोर्ट ने कहा है कि एआईएफएफ की कार्यकारी समिति में 23 सदस्य होंगे, जिनमें छह नामचीन खिलाड़ी होंगे.  

AIFF ने की फीफा से अपील
अदालत ने कहा है कि एआईएफएफ चुनाव के लिए मतदाता सूची में प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश संघों के 36 प्रतिनिधि होने चाहिए जैसा कि फीफा ने मांग की है. बेंच ने आगे कहा कि भारत में अंडर 17 महिला विश्व कप के आयोजन और FIFA द्वारा AIFF पर लगाया निलंबन रद्द कराने के लिए उसने अपने पूर्व आदेश में बदलाव किया है. वहीं, AIFF ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए फीफा से निलंबन वापस लेने की अपील की है. हालांकि, अब तक इसका कोई जवाब नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि सस्पेंशन जल्द हट जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

13 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

19 hours ago