होम / ताकत खेल की / क्या आपको पता है IPL जैसी ही एक नई लीग ला रही है BCCI, इसमें होंगे सिर्फ 10 ओवर!

क्या आपको पता है IPL जैसी ही एक नई लीग ला रही है BCCI, इसमें होंगे सिर्फ 10 ओवर!

IPL के मुकाबले इस लीग में कुछ परिवर्तन होंगे और यह T-20 फॉर्मेट में नहीं होगी. यह लीग 10 ओवरों में यानी T-10 फॉर्मेट में खेली जायेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में क्रिकेट की दीवानगी छुपाए नहीं छुपती और यहां का बच्चा-बच्चा होश संभालने से पहले ही क्रिकेट का दीवाना हो जाता है. क्रिकेट की इसी दीवानगी को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड (BCCI) के द्वारा वर्ष 2008 में क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग, भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत की गई थी. यह T-20 यानी 20-20 ओवरों पर आधारित क्रिकेट फॉर्मेट था और 2008 में शुरू हुई इस लीग का जादू ऐसा चला कि हर साल लोग अब पूरी बेताबी से इस लीग का इंतजार करते हैं. 

कब आएगा नया टूर्नामेंट?
अब खबर आ रही है कि BCCI जल्द ही IPL जैसी एक और लीग लेकर आने के बारे में विचार कर रही है. हां, IPL के मुकाबले इस लीग में थोड़े बहुत परिवर्तन होंगे और यह T-20 फॉर्मेट पर आधारित नहीं होगी. यह लीग 10 ओवरों में यानी T-10 फॉर्मेट में खेली जायेगी. मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी की मानें तो इस लीग की शुरुआत 2024 में की जा सकती है. जहां एक तरफ IPL का आयोजन अप्रैल से मई के बीच किया जाता है, वहीं माना जा रहा है कि यह टूर्नामेंट सितंबर और अक्टूबर के बीच आयोजित किया जा सकता है. 

IPL 2024 ट्रॉफी का हुआ अनावरण
आपको बता दें कि IPL 2024 के लिए नीलामी की शुरुआत कल यानी 19 दिसंबर 2023 से शुरू होनी है और इससे एक दिन पहले यानी आज IPL 2024 की खुबसूरत सी ट्रॉफी से पर्दा उठा दिया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IPL 2024 के लिए नीलामी दुबई में स्थित कोका-कोला एरेना में की जायेगी और ऐसा पहली बार होगा जब IPL के लिए नीलामी का आयोजन विदेश में किया जायेगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए IPL के आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किया गया है कि दुबई में आपका स्वागत है, हम IPL नीलामी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और IPL की ट्रॉफी पूरे गर्व के साथ तैयार है. 

कैसी चल रही है IPL 2024 की नीलामी?
भारतीय प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी कल से शुरू होने वाली है और इसी बीच नीलामी के लिए 333 खिलाड़ियों के नाम भी जारी कर दिए गए हैं. कुमार संगाकारा, एंडी फ्लावर, आशीष नेहरा, गौतम गंभीर और संजय बांगर जैसे प्रमुख नाम अपनी टीम का चयन करने के लिए इस मौके पर मौजूद रहेंगे. आपको बता दें कि 10 टीमों द्वारा केवल 77 स्लॉट्स ही भरे जाने हैं और इनके लिए ही नीलामी की जायेगी.
 

यह भी पढ़ें: IPO लाने के लिए SEBI ने NSE के सामने रखी ये शर्त, क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

1 hour ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

3 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

2 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

4 hours ago